अनाज मंडी आग में कई लोगों की मौत, मोदी-शाह-केजरीवाल ने जताया हादसे पर दुख

अनाज मंडी आग में कई लोगों की मौत, मोदी-शाह-केजरीवाल ने जताया हादसे पर दुख

दिल्ली के रानी झांसी रोड के पास अनाज मंडी इलाके में लगी आग के बाद 43 लोगों की मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।

पीएम मोदी ने कहा है कि 'दिल्ली के अनाज मंडी में आग लगने की घटना दिल दहलाने वाली है। मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं जो भी इस वारदात में झुलसे या घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी त्रासदी स्थल पर हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।'

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'दिल्ली की अनाज मंडी में आग लगने की दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मेरे विचार और प्रार्थनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। घायलों को जल्द स्वस्थ होने की कामना। स्थानीय अधिकारी लोगों को बचाने और मदद मुहैया कराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

गृहमंत्री अमित शाह ने रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी में हुए भीषण आग हादसे पर दुख जताया है। अमित शाह ने अधिकारियों को तत्काल हर संभव मदद देने के निर्देश भी दिए हैं। अमित शाह ने कहा कि जिन परिवारों ने अपनों को  खोया है उनके प्रति संवेदनाएं। उन्होंने कहा कि घायलों की जल्द स्वास्थय होने की कामना करता हूं।

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख ज़ाहिर करते हुए लिखा, 'आग की घटना की ख़बर बहुत दुखदायी है। रेस्क्यू ऑपरेशन्स जारी है। दमकल अधिकारी, लोगों को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।'

Leave a comment