इस शख्स ने जीता मिस वर्ल्ड का दिल, जानें कौन है वो

इस शख्स ने जीता मिस वर्ल्ड का दिल, जानें कौन है वो

नई दिल्ली: मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा दिया था। 5 साल पहले मिस वर्ल्ड बनकर मानुषी छिल्लर ने भारत का नाम रोशन किया था बल्कि अपनी छाप पूरी दुनिया भर में छोडी दी है।

बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड में मानुषी ने अपना डेब्यू अक्षय कुमार संग ‘सम्राट पृथ्वीराज’ फिल्म में किया। हालांकि ये फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन लोगों को मानुषी का काम देखने का मौका जरूर मिला है। हालांकि एक्ट्रेस अपने लुक्स और एक्टिंग के लिए काफी चर्चे में रही। बता दे की मानुषी आजकल अपने रिलेशनशिप के कारण काफी सुर्खियों में चल रही हैं।

रिलेशनशिप में हैं मानुषी छिल्लर!

खबरों की माने तो मानुषी सिंगल नहीं हैं, वो एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं और ये रिश्ता बेहद खास मुकाम तक पहुंच चुका है। मानुषी जेरोधा को-फाउंडर निखिल कामत को डेट कर रही हैं। इतना ही नहीं मानुषी छिल्लर और निखिल साल 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस भी हैं। इसी वजह से दोनों लिवइन रिलेशनशिप में भी हैं। वह अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के साथ वेकेशन पर भी जाती रहती हैं। लेकिन अपने खास रिलेशनशिप को अभी मानुषी और निखिल ने पब्लिक नहीं किया है।

खबरों के मुताबिक मिस वर्ल्ड अभी अपने करियर पर ध्यान देना चाहती है। यहीं वजह है कि वह अपनी लव लाइफ के बारे में बात नहीं करतीं।आपको बता दे की मानुषी के परिवार और उनके दोस्तों के इस रिश्ते के बारे में जानकारी है।

जानें कौन हैं निखिल कामथ?

आपको बता दें कि निखिल कामत जेरोधा को-फाउंडर है और एक जाने माने बिजनेसमैन भी है। निखिल ने 18 अप्रैल, 2019 को फ्लोरेंस, इटली में अमांडा पूर्वांकरा के साथ शादी की थी शादी में कुछ करीबी लोग शामिल हुए थे। हालांकि, इनका रिश्ता एक साल के भीतर ही खराब हो गया और दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। इसके बाद निखिल कामत और अमांडा पूर्वांकरा साल 2021 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया।

बताया जा रहा है कि मानुषी छिल्लर और निखिल कामत के बीच उम्र में 10 साल का फासला है।बात करें मानुषी छिल्लर की तो वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म तेहरान में नजर आने वाली हैं। उनके साथ इस फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में होंगे।

 

Leave a comment