साल 2019 के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाडी बने मनप्रीत

साल 2019 के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाडी बने मनप्रीत

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने इतिहास रच दिया है, मनप्रीत को इंटरनेशल हॉकी फेडरेशन ने साल 2019 का सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी चुना है।

मनप्रीत यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय खिलाडी है,मनप्रीत ने इस पुरस्कार की दौड़ में बेल्जियम के आर्थर वान डोरेन और अर्जेन्टीना के लुकास विला को पिछे छोड दिया है। मनप्रीत ने कहा की यह पुरस्कार जीतकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं, मैं इस अवार्ड को अपनी टीम को समर्पित करना चाहता हूं।

मैं दुनिया भर में हॉकी प्रशंसकों का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होने मेरा हमेशा सपोर्ट किया। उन्होने कहा की 2019 में हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य ओलंपिक में जगह बनाना था,भारत ने दो ओलंपिक के ओलंपिक क्वालीफायर में रूस को 4-2 और 7-2 से हराकर यह लक्ष्य हासिल किया और यह उनकी टीम के समर्थन के बिना यह संभव नहीं था।

 

Leave a comment