Search KhabarFast

Press ESC to close

महिलाओं से ज्यादा पुरषों के लिए खतरनाक है ये बीमारियां, बचने के लिए ट्रई करें ये तरीके

महिलाओं से ज्यादा पुरषों के लिए खतरनाक है ये बीमारियां, बचने के लिए ट्रई करें ये तरीके

Male Health Awareness: आज के समय में दुनियाभर में मेडिकल साइंस ने काफी तरक्की कर ली है, लेकिन फिर भी कई बीमारियों का इलाज आज भी संभव नहीं हो पाया है। वहीं कुछ बीमारियां ऐसी है, जो महिलाओं की तुलना पुरुषों के लिए ज्यादा खतरनाक होती जा रही है। एक ग्लोबल स्टडी में सामने आया है कि पुरुषों में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और एचआईवी से मौत का खतरा ज्यादा होता है। इसकी वजह सिर्फ शरीर नहीं बल्कि उनकी आदतें और समाज की सोच भी है। पुरुष ज्यादा स्मोकिंग करते हैं, शराब पीते हैं और बीमारियों के लक्षणों को हल्के में लेते हैं। इसके अलावा वे डॉक्टर के पास कम जाते हैं और कई बार इलाज को अधूरा भी छोड़ देते हैं। इन सब कारणों से भी पुरुषों की मौत महिलाओं के मुकाबले ज्यादा होती है।

कौन-सी बीमारियां हैं जानलेवा?

एचआईवी- ये बीमारी 56 प्रतिशत देशों में पुरुषों में ज्यादा पाया गया और 64 प्रतिशत देशों में एड्स से मौतें भी पुरुषों में ज्यादा देखी गई। टेस्ट न करवाना और इलाज से कतराना इसका मुख्य कारण है।

हाई ब्लड प्रेशर- हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि इसके लक्षण देर से नजर आते हैं। इसकी वजह से इसके इलाज में देरी होती है। पुरुषों में ये जल्दी होता है और मौत का खतरा भी बढ़ जाता है।

डायबिटीज- लगभग आधे देशों में पुरुषों की मौतें डायबिटीज से होती है। इसकी सबसे बड़ी वजह है, इसका देर से डायग्नोसिस और दवाइयों को समय पर न लेना है।

कैसे करें बचाव?

1.धूम्रपान और शराब पीना कम करें या छोड़ ही दें।

2. साल में एक बार फुल बॉडी हेल्थ चेकअप जरूर कराएं।

3. पुरुष-फ्रेंडली हेल्थ सर्विस और फ्लेक्सिबल टाइम वाले क्लिनिक को बढ़ावा देना जरूरी है।

4.बैलेंस डाइट और डेली एक्सरसाइज करें। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महंगी दवाओं पर प्रहार, सस्ता होगा कैंसर का इलाज: सरकार ने 137 एंटी-कैंसर दवाओं की कीमतों में की कटौती, नई कीमतें आज से लागू

Cancer Medicine Price Reduction: कैंसर के मरीजों और उनके परिवारों के लिए राहत की खबर है। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) की ओर से 137 एंटी-कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन की सीमा तय किए जाने के बाद 1,364 दवा फॉर्मूलेशन की संशोधित कीमतें 9 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं। सरकार के मुताबिक, इन दवाओं के कुछ ब्रांड की कीमतों में 96.45 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई है। इस फैसले से उपभोक्ताओं को सालाना करीब 3,540.38 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है।

Health Tips: उम्र बढ़ने पर क्यों कमजोर होने लगती हैं मांसपेशियां? वैज्ञानिकों ने खोज निकाला दिलचस्प कारण

Muscle Aging Research: आपने कई बार सुना होगा कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ आपकी मांसपेशियां कमजोर होने लगती है। लेकिन कभी सोचा है क्यों? लेकिन अब इसका जवाब वैज्ञानिकों ने खोज निकाला है। दरअसल, साइंटिस्ट्स ने उम्र बढ़ने वाली मसल्स में एक छिपा हुआ प्रोटेक्टिव मैकेनिज्म खोजा है, जो सेल्स को डैमेज से बचाने के लिए ताकत को लिमिट करता है।

Health Tips: डाइट बदले बिना भी दिल की सेहत रहेगी एकदम फिट, रोज़ाना आम और एवोकाडो खाने से मिलेंगे कई फायदे

Mango-Avocado Heart Health: क्या आप जानते है रोज़ाना एक एवोकाडो और एक कप आम खाने से दिल की सेहत को हैरान करने वाले फायदे हो सकते हैं। दरअसल, हाल ही में प्रीडायबिटीज वाले बड़ों पर एक स्टडी की गई, जिसे साइंसडेली वेबसाइट पर पब्लिश किया गया है। जिसके अनुसार, सिर्फ़ आठ हफ़्तों में, हिस्सा लेने वालों ने ब्लड वेसल के काम और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर में काफ़ी सुधार महसूस किया, खासकर पुरुषों में। ये फायदे बिना वज़न बढ़े या कैलोरी लेने में कोई बदलाव किए हुए हुए, जिससे पता चलता है कि पोषक तत्वों से भरपूर यह कॉम्बिनेशन खाने में आसान बदलाव करके कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को सपोर्ट कर सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast