महाराष्ट्र- आज उद्धव सरकार का कैबिनेट विस्तार

महाराष्ट्र- आज उद्धव सरकार का कैबिनेट विस्तार

महाराष्ट्र  में आज मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। महा विकास आघाडी यानी कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना के 36मंत्री बनाए जा सकते हैं।

इनमें कांग्रेस के कोटे से 10 और एनसीपी के कोटे से 13 और शिवसेना के कोटे से 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं।लेकिन सबसे ज्यादा निगाहें एनसीपी नेता अजित पवार पर रहेंगी। सूत्रों के मुताबिक अजीत पवार को आज उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है हालांकि उनकी एंट्री पर अब भी सस्पेंस कायम है।

कांग्रेस के जो 10 विधायक आज मंत्री बनेंगे उनमें 8कैबिनेट और 2 राज्यमंत्री पद के लिए शपथ लेंगे। इनमें अशोक चव्हाण (कैबिनेट), अमित देशमुख (कैबिनेट), असलम शेख (कैबिनेट), यशोमति ठाकुर (कैबिनेट), वर्षा गायकवाड़ (कैबिनेट), सुनील केदार (कैबिनेट), केसी पाडवी (कैबिनेट), विजय वडेट्टीवार (कैबिनेट), विश्वजीत कदम (राज्य मंत्री), सतेज पाटिल (राज्य मंत्री)

वहीं शिवसेना से गुलाब राव पाटिल, अब्दुल सत्तार, दादा भूसे, संजय रायमुलकर, बच्चू कडू (प्रहर जनशक्ति पार्टी) यह निर्दलीय है फिर भी इन्हें शिवसेना के कोटे से मंत्री बनाया जा सकता है, राहुल पाटिल, प्रदीप जायसवाल, श्रीनिवास वंगा, रवींद्र वायकर, सुनील राउत, तानाजी सावंत, शंभूराजे देसाई, भास्कर जाधव, दीपक केसरकर, आशीष जायसवाल और संजय राठौड़ मंत्री बनाए जा सकते हैं।

Leave a comment