महाराष्ट्र- हरियाणा विधानसभा चुनाव

महाराष्ट्र- हरियाणा विधानसभा चुनाव

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिये नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। दोनों राज्यों में मतदान एक चरण में 21 अक्टूबर को होगा मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

दोनों ही राज्यों में अपनी सत्ता बचाए रखने के लिये बीजेपी का मुख्य मुकाबला कांग्रेस से होगा। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है जबकि 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को पूरा हो रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीट हैं। नामांकन पत्रों की जांच पांच अक्टूबर को होगी जबकि सात अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। महाराष्ट्र में आठ करोड़ 95 लाख मतदाताओं के लिये 95,473 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे जबकि हरियाणा में करीब एक करोड़ 83 लाख मतदाताओं के लिये 19,425 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Leave a comment