MAHARASHTRA: नहीं होंगे पार्टी से दूर, बाबा साहेब के हिंदुत्व को बढ़ाएंगे आगे- एकनाथ शिंदे

MAHARASHTRA: नहीं होंगे पार्टी से दूर, बाबा साहेब के हिंदुत्व को बढ़ाएंगे आगे- एकनाथ शिंदे

मुंबई: महाराष्ट्र की शिवसेना पार्टी में चल रहे सियासी संकट कम होता नजर आ रहा है। बता दें कि शिवसेना के बागी मंत्री एकनाथ शिंदे का बयान सामने आया है। जिससे भाजपा को झटका लग सकता है। दरअसल एकनाथ अपने 43 विधायकों के साथ असम पहुंचे है। जहां उन्होंने शिवसेना पार्टी को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि वो पार्टी को नहीं छोड़ने वाले हैं।

आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे ने कहा कि,  वो पार्टी को नहीं छोड़ रहे है। वे बाला साहेब ठाकरे की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।बता दें कि, शिवसेना के 22 विधायक शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे के साथ सूरत से असम पहुंच गए हैं। असम के गुवाहाटी एयरपोर्ट से निकलते समय एकनाथ शिंदे ने कहा कि, ‘उन्होंने शिवसेना छोड़ी नहीं है, बालासाहेब का हिंदुत्व आगे बढ़ाएंगे’।जबकि एक विधायक अब्दुल सत्तार ने मजाकिया लहजे में कहा बिरयानी खाने आए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर शाम शिवसेना के दो नेता सूरत में शिंदे से मिले और उन्हें मनाने की कोशिश की। दोनों नेताओं के साथ मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे ने मिलिंद नारवेकर के फोन से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की। यह बातचीत करीब 10 मिनट तक हुई।  उद्धव की पत्नी रश्मि ठाकरे से भी शिंदे से बातचीत हुई है। शिंदे ने कहा कि वो पार्टी की भलाई के लिए यह कदम उठा रहे हैं। फिलहाल उन्होंने कोई फैसला नहीं लिया है और न ही किसी दस्तावेज़ पर दस्तखत किए हैं। सीएम उद्धव ठाकरे ने शिंदे से विचार कर वापस आने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि कल महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे की सरकार गिरने के सकेंत  मिले थे। क्योंकि एमएलसी चुनाव में भाजपा ने शिवसेना नीत एमवीए गठबंधन को एक बड़ा झटका दिया है। जिसके बाद शिवसेना के 12 से अधिक विधायकों के बागी होने की खबरें सामने आई थी। ये विधायक शिवसेना नेतृत्व से नाराज बताए गए हैं। कहा जा रहा है कि नेतृत्व द्वारा उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही थी।

Leave a comment