Search KhabarFast

Press ESC to close

‘भाषा के चलते अगर कोई गुंडागर्दी करेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे’ सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी चेतावनी

‘भाषा के चलते अगर कोई गुंडागर्दी करेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे’ सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी चेतावनी

Maharashtra Language Dispute: इन दिनों में महराष्ट्र में हिन्दी और मराठी भाषा को लेकर जबरदस्त विवाद चल रहा है। कई जगह इस विवाद ने हिंसा को रूप ले लिया है। हिंसाक घटना को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हिंसा करने वालों को चेतावनी दे दी है। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मैं स्पष्ट शब्दों में बताना चाहता हूं महाराष्ट्र में मराठी भाषा पर गर्व करने में कोई गलत बात नहीं है लेकिन भाषा के चलते अगर कोई गुंडागर्दी करेगा तो इसे हम सहन नहीं करेंगे। कोई अगर भाषा के आधार पर मारपीट करेगा तो यह सहन नहीं किया जाएगा। जिस प्रकार की घटना हुई है उसपर पुलिस ने कार्रवाई भी की है और आगे भी अगर कोई इस तरह भाषा को लेकर विवाद करेगा तो उसपर कार्रवाई होगी।

आरोपियों को नोटिस

आपको बता दें कि मुंबई के मीरा रोड पर एमएनएस कार्यकार्ताओं ने जोधपुर स्वीट्स के मालिक से मराठी नहीं बोलने पर उसके साथ मारपीट की थी। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर इस इलाके में कारोबार करना है तो मराठी बोलनी ही पड़ेगी, नहीं तो दुकान नहीं चलने देंगे। जब दुकानदार ने बोला कि महाराष्ट्र में सभी भाषा बोली जाती है, तो उसके साथ एमएनएस कार्यकार्ताओं ने मारपीट कर दी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को साधने की कवायद, सहारनपुर में अखिलेश का मंथन; पार्टी के सांसद रहे मौजूद

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश विधानसभा अभी दूर है लेकिन तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी को धार देना शुरू कर दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार यानी 2 सितंबर को सहारनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के महासचिव चौधरी रुद्र सेन और उनके भाई इंद्रसेन के घर पहुंचे।

Political News: नासिक में छात्रों से मिले राहुल गांधी, शिक्षा को लेकर कही बड़ी बात

Political News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नासिक में आदिवासी छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिनमें अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक अधिकार है, विशेषाधिकार नहीं।

Political News: 'निशु, मैं तुम्हारे साथ हूं'... निशु के समर्थन में अमित शाह से राहुल गांधी ने पूछे सवाल

Political News: लोकसभा में विपक्ष की नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को कार्यकर्ता निशु आज़ाद का समर्थन किया। निशु आज़ाद ने केंद्र सरकार पर उनके पिता पर कथित हमले के आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में गांधी ने आज़ाद की अपील का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि आरोपी का जुर्म कबूल करते हुए वायरल वीडियो के बावजूद, दिल्ली पुलिस डेढ़ महीने से अधिक समय से कोई कार्रवाई करने में विफल रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast