UP News: लोकसभा से महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद किन्नर समुदाय में भी आरक्षण की आस जगी है, प्रयागराज में किन्नर अखाड़ा की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि उर्फ टीना मां ने कहा है, कि हमें भी समाज की मुख्यधारा में शामिल होने और आगे बढ़ने के लिए आरक्षण मिलना चाहिए। केन्द्र सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ बढ़ रही है। इसलिए देश के लाखों किन्नरों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास और भी बढ़ा है। किन्नरों को प्रधानमंत्री पर भरोसा है।
महिला आरक्षण बिल के पास होने पर जताई खुशी
कौशल्यानंद गिरि ने महिला आरक्षण बिल पास होने पर खुशी जताई है, टीना मां ने कहा कि महिला आरक्षण बिल संसद से पास होने से अब महिलाएं आगे बढ़ने में और भी सक्षम होंगी, अब महिलाएं राजनीती में बराबर की हिस्सेदार होंगी। PM मोदी ने महिलाओं के लिए एक बहुत अच्छा निर्णय लिया है।
किन्नर समुदाय को भी मिलें आरक्षण'
महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि ने कहा, कि उन्हें PM मोदी पर पूरा भरोसा है वो किन्नर समुदाय के साथ इंसाफ करेंगे। कौशल्यानंद ने पूर्व सरकारों पर किन्नर समुदाय के लिए काम नहीं करने का आरोप लगाया। उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कौशल्यानंद ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार ने किन्नरों की भलाई के लिए कई योजनाएं चलाई है। साथ ही उन्होंने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए दूसरा बिल लाने पर जोर दिया है। टीना मां ने कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल की तरह ही किन्नरों के लिए भी बिल लाया जाना चाहिए, जिससे उनको पूरी तरह से राजनीतिक संरक्षण मिल सके और किन्नर समाज मुख्य धारा में आकर अपना विकास कर सकें।
Leave a comment