Mahakumbh Accident: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में देश-दुनिया से करोड़ों लोगों ने संगम में डुबकी लगाई है। अब तक 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया है। इस बीच रविवार को देर शाम नदी में नाव पलट गई। दरअसल, दो नावों के बीच टक्कर के बाद ये हादसा हुआ, जिसके कारण पांच लोग नदी में गिर गए। हालांकि, NDRF की तत्परता के कारण 5 लोगों का रेस्कयू कर लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन भी मौके पर पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, अब हालात नियत्रंण में हैं। गौरतलब है कि संगम में इस वक्त हजारों नाव चल रहे हैं। हर रोज तकरीबन लाखों लोग नौका विहार करते हैं। प्रशासन की ओर से नाविकों को सावधानी बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई थी।
50 करोड़ से अधिक लोग लगा चुके हैं डुबकी
महाकुंभ खत्म होने में महज 10 दिन बांकी है। माघ पूर्णिमा के माना जाता है कि श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने लगती है। लेकिन इस साल के कुंभ का नजारा कुछ अलग ही दिख रहा है। लोग लगातार संगम में डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंच रहे हैं। शुक्रवार तक 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा ली है। वहीं, प्रयागराज हवई अड्डे पर 650 से अधिक चार्टर्ड प्लेन उतरा है, जिसने रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है। हालांकि, भारी भीड़ को देखते हुए महाकुंभ क्षेत्र को फिर से नो- व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। प्रयागराज से जुड़े बॉर्डरों पर लोगों का आना अभी रुका नहीं है। बता दें, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का महास्नान बचा हुआ है। उसके बाद महाकुंभ का आधिकारिक समापन हो जाएगा। हालांकि, कल्पवासी और अखाड़ों का जाना माघ पूर्णिमा के स्नान के बाद ही शुरु हो गया है।
नई दिल्ली में हुई भगदड़
गौरतलब है कि महाकुंभ में शामिल होने के दिए देश के कोने-कोने से लोग आ रहे हैं। तमाम स्नान खत्म होने के बाद भी भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच शनिवार देर रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने के बाद 18 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, प्रयागराज जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग नई दिल्ली स्टेशन पर पहुंच गए और अंतिम समय में ट्रेन का प्लेटफॉम बदलने की घोषणा के कारण भगदड़ मच गई। हालांकि, इसके बाद स्टेशनों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। माना जा रहा है कि महाकुंभ में लगभग 55 करोड़ लोग स्नान करेंगे।
Leave a comment