बिग बॉस के घर को देख इंप्रेस हुईं माधुरी दीक्षित

बिग बॉस के घर को देख इंप्रेस हुईं माधुरी दीक्षित

शो शुरू होने से पहले माधुरी दीक्षित और सलमान खान का एक प्रोमो वीडियो खूब वायरल हो रहा है।  माधुरी दीक्षित 'बिग बॉस 13' के घर में पहुंची हैं। इस दौरान वो सलमान खान के साथ जमकर मस्ती कर रही हैं।

दो दिन बाद बिग बॉस का 13वां सीजन शुरू होने वाला है। सलमान खान की मौजूदगी में शो का ग्रैंड लॉन्च भी हो चुका है। कंटेस्टेंट को लेकर कई खुलासे भी हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई फाइनल लिस्ट सामने नहीं आई है। हर साल दर्शकों का पूरा ध्यान सलमान खान पर होता है। इस बार भी हर किसी की सलमान खान पर नजर है।'बिग बॉस 13'को लेकर दर्शकों में जबरदस्त तरीके से क्रेज बना हुआ है। सलमान खान एक बार फिर से होस्ट के रूप में दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। शो शुरू होने से पहले माधुरी दीक्षित और सलमान खान का एक प्रोमो वीडियो खूब वायरल हो रहा है।  माधुरी दीक्षित 'बिग बॉस 13'के घर में पहुंची हैं। इस दौरान वो सलमान खान के साथ जमकर मस्ती कर रही हैं।

माधुरी दीक्षित और सलमान खान का यह वीडियो कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।  'बिग बॉस 13' का यह प्रोमो वीडियो खूब वायरल हो रहा है। माधुरी दीक्षित को सलमान खान ने इस दौरान पूरा घर दिखाया और दोनों ने अपने सुपरहिट सॉन्ग पर डांस भी किया। माधुरी दीक्षित और सलमान खान को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

Leave a comment