साल के पहले चंद्र ग्रहण की हो चुकी है शुरुआत, इन राशियों पर पड़ेगा अच्छा प्रभाव

साल के पहले चंद्र ग्रहण की हो चुकी है शुरुआत, इन राशियों पर पड़ेगा अच्छा प्रभाव

नई दिल्ली: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज लग चुका है। भारतीय समय के अनुसार सुबह 08 बजकर 58 मिनट पर ये चंद्र ग्रहण शुरू हो गया है। बता ये चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। दुनिया के कई हिस्सों में इस ग्रहण को देखा जा रहा है। लेकिन भारत में इस चंद्र ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है।

वहीं इस चंद्र ग्रहण के चलते कई राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ने की संभावना है तो वहीं कुछ राशियों पर इसका बुरा प्रभाव डाल सकता है। आज जो चंद्र ग्रहण लग रहा है वह वृश्चिक राशि में लगेगा। ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। इस चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव की बात करें तो मेष,सिंह,धनु,तुला और कुंभ राशि को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। करियर में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। जो जातक नौकरी पेशा वाले हैं उनको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति विशेष से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। एक से अधिक स्रोतों से धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही राशि के अनुसार आज इन चीजों का दान करें।

मेष राशि- इस ग्रहण के बाद आपके लिए चावल का दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- चंद्र ग्रहण की समाप्ति के फौरन बाद आप दूध और दही का दान करें।

मिथुन राशि - चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभावों से मुक्ति पाने के लिए ग्रहण के बाद स्नान करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशि-  ग्रहण के बाद गरीबों का भोजन कराएं और कुछ पैसे दान करें।

सिंह राशि- जिन जातकों की राशि सिंह है वे ग्रहण के बाद शक्कर का दान करें।

कन्या राशि- आप वैशाख पूर्णिमा पर ग्रहण के बाद विशेष रूप के चावल का दान करें।

तुला राशि- आपके लिए इस चंद्र ग्रहण के बाद चांदी का दान करना शुभफल दायक रहेगा।

वृश्चिक राशि-  मिठाई का दान करें।

इसके अलावा चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। धार्मिक नजरिए से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है इसलिए ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां बरती जाती है। आइए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण के दौरान क्या-क्या करें।  ग्रहण काल का समय अच्छा न होने के कारण इस दौरान आस पास के वातावरण में नकारात्मक ऊर्जाओं का प्रभाव बढ़ जाता है इस वजह से अपने इष्ट देव का स्मरण करें और मंत्रों का जाप करना चाहिए।ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं का खास ध्यान रखना चाहिए। इसमें जब तक ग्रहण समाप्ति नहीं हो जाता कुछ भी खाना या पीना नहीं चाहिए।  ग्रहण के दौरान मंदिरों के पट को बंद करना देना चाहिए।

ग्रहण के दौरान खाना तो पकाना चाहिए और न ही खाना चाहिए।  किचन में रखे हुए भोजन में तुलसी के पत्ते जरूर डालना चाहिए।  ग्रहण के समाप्त होने पर पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तब पृथ्वी का छाया चंद्रमा पर पड़ती तो इसे ही चंद्र ग्रहण कहते हैं।

Leave a comment