बर्फीली जगहों पर यात्रा करते समय इन गलतियों से बचें, वरना लग सकती है गंभीर चोटें

बर्फीली जगहों पर यात्रा करते समय इन गलतियों से बचें, वरना लग सकती है गंभीर चोटें

Snowy Area Precautions: सर्दियों में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए शिमला, मनाली, लद्दाख, और श्रीनगर जैसे हिल स्टेशन्स एक बेहतरीन विकल्प हैं। नए साल में बड़ी संख्या में पर्यटक इन बर्फीली जगहों पर घूमने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, इन क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद सड़कों पर फिसलन हो सकती है, जिससे दुर्घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में यात्रा से पहले कुछ महत्वपूर्ण सावधानियाँ अपनाना जरूरी है।

सर्दियों में हिल स्टेशन्स पर यात्रा करते समय खास सावधानियाँ बरतनी चाहिए। बर्फबारी के बाद, जब बर्फ सड़कों पर जम जाती है, तो फिसलने का खतरा बढ़ जाता है। इससे हड्डियाँ टूटने जैसी घटनाएँ हो सकती हैं। ऐसे में जानिए, सर्दियों में बर्फीली जगहों पर यात्रा करते समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

बर्फीली इलाकों में यात्रा के लिए जरूरी सावधानियां

1- हिमस्खलन से बचें

बर्फीली जगहों पर हिमस्खलन का खतरा रहता है। यह खतरनाक हो सकता है। अगर आप हिमस्खलन के शिकार हो जाएं, तो जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की कोशिश करें। यदि कोई सुरक्षित जगह नहीं मिल रही हो, तो अपने पास एक लंबा डंडा रखें और उसे बर्फ के नीचे से हिलाकर सांस लेने की जगह बना सकते हैं।

2- आग जलाने की तैयारी रखें

ठंड में बर्फीली इलाकों में घूमते वक्त रास्ता भटकने का डर हो सकता है। इस स्थिति में, शरीर को गर्म रखने के लिए आग जलाना फायदेमंद हो सकता है। आग जलाने के सामान जैसे माचिस या लाइटर अपने साथ जरूर रखें।

3- गीले कपड़े न पहनें

अगर आपके कपड़े गीले हो जाएं, तो तुरंत उन्हें बदलें। गीले कपड़े शरीर के तापमान को घटा सकते हैं और फिसलने का खतरा बढ़ा सकते हैं। इससे गंभीर चोटें लग सकती हैं।

4- बर्फ में खेलों से बचें

बर्फीली जगहों पर बिना अनुभव के स्नोबोर्डिंग, आइस स्केटिंग, या स्नो स्लेजिंग जैसे खेल न खेलें। ये खेल खतरनाक हो सकते हैं, और गिरने से गंभीर चोटें लग सकती हैं।

कार या बाइक से यात्रा करते वक्त ध्यान रखें

1- सावधानी से वाहन चलाएं

बर्फीली जगहों पर वाहन चलाते समय गति धीमी रखें और अन्य वाहनों से दूरी बनाकर चलें। पुलिस की एडवाइजरी और मौसम का हाल पहले से चेक करें।

2- आवश्यक सामान साथ रखें

अपने साथ खाने का सामान, फर्स्टएड किट, चार्ज फोन, पावर बैंक और अतिरिक्त गर्म कपड़े रखें। यह सामान आपात स्थिति में मददगार हो सकता है।

3- गियर का सही उपयोग करें

बर्फीली इलाकों में गियर का सही उपयोग करें और वाहन की गति नियंत्रित रखें। बाइक चलाते वक्त हाथ और पैरों को जमने से बचाने के लिए प्लास्टिक पॉलिथिन से ढक लें।

Leave a comment