Mini Switzerland In India: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में पहाड़ों पर बर्फ की चादर बिछ जाती है, जो देखने में बेहद ही खूबसूरत लगती है।तो वहीं, स्विट्जरलैंड भी अपनी खूबसूरत वादियों और पहाड़ों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां के बर्फीले पहाड़, झील, झरना और हरियाली के खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य किसी का भी मन मोह लेते हैं।
अब अगर आपको पहाड़ों पर घूमने पसंद है तो बर्फबारी भी जरूर पसंद होगी। ऐसे में आप स्विट्जरलैंड जैसे देशों में घूमने के लिए जाते होगे। लेकिन बजट की कनी की वजह से आपको कभी जाने का मौका नहीं मिलता। इसलिए हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएँगे, जिसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। सर्दियों के मौसम में यहां के नजारे स्विट्जरलैंड जैसे हो जाते हैं। ऐसे में आप भारत की इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
शिमला, हिमाचल प्रदेश
जिन लोगों को बर्फबारी पसंद उनके लिए शिमला भी एक अच्छा ऑप्शन है। शिमला में दिसंबर के आखिर और जनवरी की शुरुआत में काफी बर्फबारी होती है। इसके अलावा आप शिमला से घंटेभर की दूर तय करके कुफरी भी जा सकते हैं। यहां आपको जनवरी के पहले सप्ताह में ही बर्फबारी देखने को मिल जाएगी। साथ ही, यहां कई तरह की स्नो एक्टिविटीज भी होती हैं।
मनाली, हिमाचल प्रदेश
दिल्ली के आसपास रहने वाले लोगों के लिए हिमाचल प्रदेश का मनाली भी अच्छा ऑप्शन है। मनाली में स्नोफॉल नवंबर से लेकर जनवरी में ज्यादा देखने को मिलता है। इन दिनों यहां का नजारा एकदम स्वर्ग जैसा देखने को मिलता है।
खज्जियार, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित खज्जियार हिल स्टेशन को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां घूमने के लिए काफी शानदार दृश्य हैं जैसे खास के मैदान, नीले पानी की झील हैं। चीड़ और देवदार के ऊंचे-ऊंचे पेड़, घूमने के लिए शानदार ट्रैक खज्जियार किसी जन्नत से कम नहीं है।
गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर
कश्मीर की घाटी में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। इसी के साथ गुलमर्ग का मौसम भी सुहाना हो गया है। आप यहां स्नोफॉल के अलावा स्कीइंग और केबल कार राइडिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट का भी मजा ले सकते हैं। गुलमर्ग को स्वर्ग का द्वार भी कहते हैं। ये कश्मीर में सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक है।
भद्रवाह, जम्मू-कश्मीर
जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में खूबसूरत घाटी भद्रवाह है। जिसकी प्राकृतिक सुंदरता अद्भुत है। भद्रवाह में हरे-भरे घास के मैदान, ऊंचे देवदार के जंगल और रोमांचक गतिविधियां इसे स्विट्जरलैंड से किसी मायने में कम नहीं बनाती हैं। यहां आप पैराग्लाइडिंग का बी लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप कैंपिंग और ट्रैकिंग के लिए भी जा सकते हैं।
लाचुंग, सिक्किम
सिक्किम में लाचुंग भी स्नोफॉल के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है। ऊंचे हिमालय पहाड़ जो सर्दियों में बर्फ से पूरी तरह से ढ़क जाते हैं। यहां आपको कड़कड़ाती ठंड के साथ बर्फबारी भी देखने को मिलेगी। सिक्किम में नाथुला पास में आपको अप्रैल से लेकर मई तक भी बर्फबारी देखने को मिल जाएगी।
मसूरी, उत्तराखंड
उत्तराखंड के मसूरी को क्वीन ऑफ हिल्स भी कहा जाता है। सर्दियों में यहां बर्फबारी का नजारा देखने लायक होता है। यहां आप केम्प्टी फॉल्स, गन हिल, और लंढौर जैसे जगहों का लुत्फ उठा सकते हैं। मसूरी की वादियों में बर्फ से ढकी सड़कें और पेड़ एक अलग ही अनुभव देते हैं।
औली, उत्तराखंड
पहाड़ों पर बसे औली में आप नंदा देवी, नीलकंठ और अन्य बर्फ से ढके पहाड़ों की शानदार चोटियां देख सकते हैं। औली को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। जो अपने स्नो एडवेंचर एक्टिविटीज जैसे स्कीइंग के लिए काफी फेमस है। यहां आपको दिसंबर के आखिर से लेकर फरवरी-मार्च तक बर्फबारी देखने को मिल जाएगी। बर्फबारी का आनंद लेने वाले लोगों के लिए यह जगह बेस्ट हो सकती है। रोमांचक एक्टिविटीज के शौकीन भी औली का रुख कर सकते हैं।
दार्जिलिंग, वेस्ट बंगाल
दार्जिलिंग को बंगाल का मनाली भी कहा जाता है। पर्यटक यहां चलने वाली टॉय ट्रेन का लुत्फ उठाना कभी नहीं भूलते हैं। हालांकि, यहां स्नोफॉल अब बहुत मुश्किल से देखने को मिलती है। लेकिन सर्दियों में यहां की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं होता है।
Leave a comment