Search KhabarFast

Press ESC to close

World Malaria Day: डेंगू और मलेरिया का कंफ्यूजन होगा खत्म, जानें मच्छरों से कैसे फैलती है ये बीमारी और क्या हैं दोनों में अंतर?

World Malaria Day: डेंगू और मलेरिया का कंफ्यूजन होगा खत्म, जानें मच्छरों से कैसे फैलती है ये बीमारी और क्या हैं दोनों में अंतर?

World Malaria Day 2025: हर साल 25अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य मलेरिया के बारे में जागरूकता फैलाना और इसके रोकथाम के उपायों को बढ़ावा देना है। लेकिन क्या आप जानते है मलेरिया और डेंगू, दोनों ही मच्छरों से फैलने वाली अलग-अलग बीमारियां हैं। इनके कारण, लक्षण और उपचार में कई अंतर हैं। आइए, जानते है मच्छरों से मलेरिया कैसे फैलता है और यह डेंगू से कैसे और कितना अलग है?

मलेरिया कैसे फैलता है?

मलेरिया एक गंभीर जानलेवा बीमारी है, जो प्लास्मोडियम नामक परजीवी के कारण होती है। यह परजीवी मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से इंसानों में घुसता है।

मलेरिया के फैलने का प्रमुख कारण मच्छरों का खुले पानी में पनपना या फिर रात में काटने से या खराब स्वच्छता और जागरूकता की कमी की वजह से मलेरिया हो सकता है।

मलेरिया के लक्षण

मलेरिया के लक्षण आमतौर पर मच्छर के काटने के 10-15दिनों बाद दिखाई देते हैं।

तेज बुखार और ठंड लगना

सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द

थकान और कमजोरी

उल्टी और पेट दर्द

डेंगू कैसे फैलता है?

डेंगू एक वायरल बीमारी है, जो डेंगू वायरस के कारण होती है और एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से फैलती है। यह मच्छर दिन के समय, खासकर सुबह और शाम को सक्रिय होता है।

डेंगू के फैलने के प्रमुख कारण मच्छरों का खुले पानी में पनपना या फिर रात में काटने से या खराब स्वच्छता और जागरूकता की कमी की वजह से डेंगू हो सकता है।

रोकथाम के उपाय

मलेरिया और डेंगू दोनों को रोकने के लिए मच्छरों से बचाव और स्वच्छता पर ध्यान देना जरूरी है।

1. मच्छरदानी का उपयोग: सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।

2. मच्छर भगाने वाली क्रीम: बाहर जाते समय मच्छर निरोधक क्रीम या स्प्रे लगाएं।

3. पानी का प्रबंधन: घर के आसपास पानी जमा न होने दें। टंकियों और कूलर को नियमित रूप से साफ करें।

4. जागरूकता: मलेरिया और डेंगू के लक्षणों को पहचानें और समय पर चिकित्सा सहायता लें।

5. टीकाकरण और दवाएं: मलेरिया के लिए कुछ क्षेत्रों में निवारक दवाएं उपलब्ध हैं, जबकि डेंगू के लिए टीके सीमित क्षेत्रों में उपयोग हो रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टाटा की कार खरीदने का बेहतरीन मौका, 1 लाख से ज्यादा की मिल रही छूट; यहां देख लें ऑफर्स

Discount On TATA Cars: अगर आप टाटा की कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये मौका आपके लिए है। अगस्त में टाटा की कारों पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी ने 1 अगस्त से 31 अगस्त तक अपनी कई पॉपुलर कारों पर बंपर डिस्काउंट देने का ऐलान किया है।

रोजाना एक गिलास फ्रेश Fruit Juice पियो और Depression को दूर भगाओ, नई स्टडी का दावा

Health Tips: रोजाना एक गिलास ताजे फलों का रस या स्मूदी पीने से सिर्फ फलों का सेवन ही नहीं, बल्कि और भी कई फायदे हो सकते हैं। चार हफ्ते के एक छोटे से परीक्षण में, जिन प्रतिभागियों ने अपने स्वस्थ आहार में इसे शामिल किया, उनमें अवसाद के स्तर में उल्लेखनीय कमी देखी गई, जिससे संकेत मिलता है कि आहार में एक साधारण बदलाव मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकता है।

अब वजन घटाने के लिए खाने में कटौती की जरूरत नहीं, शाकाहारी लो-फैट आहार से मिलेगा परफेक्ट फिगर

Low Fat Vegan Diet: कम वसा वाला शाकाहारी आहार कैलोरी गिनने, भोजन की मात्रा कम करने या लगातार भूख से जूझने की ज़रूरत के बिना वज़न घटाने में सहायक हो सकता है। 16 सप्ताह के एक नैदानिक परीक्षण में, फलों, सब्जियों, अनाज और दालों पर आधारित आहार का पालन करने वाले प्रतिभागियों ने लगभग समान मात्रा में भोजन करने के बावजूद प्रतिदिन लगभग 357 कम कैलोरी का सेवन किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast