चिलचिलाती गर्मी में भी रहेंगे एकदम फिट, इस एक्‍सरसाइज की मदद से शरीर बनेगा चुस्त

चिलचिलाती गर्मी में भी रहेंगे एकदम फिट, इस एक्‍सरसाइज की मदद से शरीर बनेगा चुस्त

Exercise Tips In Summer: देशभर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में खुद को फिट रख पाना एक चुनौती बन गया है। गर्मी के मौसम में अक्सर हम बहुत जल्दी थक जाते है। जिससे हमारे पूरे दिन का रूटीन बिगड़ जाता है। अगर आप चाहते है कि आप गर्मियों में भी एकदम फिट रहे, तो उसके लिए आपको कुछ ऐसे वर्कआउट करने होंगे, जिससे गर्मियों में भी आप फिट रहे सकें और शरीर को भी आराम मिले। इसी के साथ आपको शांति और सुकून मिले। तो चलिए ऐसे वर्कआउट के बारे में जानते है, जिसकी मदद से हम गर्मियों में भी अपने शरीर को बिना थकाए फिट और चुस्त रह सकते हैं।

स्विमिंग

गर्मियों में शरीर को ठंडक मिले, इसके लिए आप स्विमिंग कर सकते है। स्विमिंग एक फुल-बॉडी वर्कआउट है। साथ ही, ये शरीर को ठंडा रखती है। स्विमिंग गर्मियों के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। इससे कैलोरीज बर्न होती है। इसी के साथ मांसपेशियां भी मजबूत बनती है।  

डांस वर्कआउट

गर्मियों में आपको वर्कआउट भी करना है और बोर भी नहीं होना है, तो इसके लिए आप डांस वर्कआउट कर सकते है। डांस करने से आपके पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। इसी के साथ डांस वर्कआउट शरीर को गर्मी में भी फिट रखने में मदद करता है।

वॉकिंग और जॉगिंग

हम हमेशा खुद को फिट रखने के लिए वॉकिंग या जॉगिंग करते है। ये दोनों ही वर्कआउट हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इस एक्सरसाइज के करने से कैलोरी बर्न होती है। जो वजन कम करने में मदद करती हैं। ऐसे में ये एक्सरसाइज गर्मियों में भी करनी चाहिए। 

योगा

गर्मी हो या सर्दी योगासान करने से हमेशा शरीर को आराम मिलता है। इसी के साथ हमें शांति और सुकून भी मिलता है। योगा करने से शारीरिक और मानसिक तनाव दूर होता है। योगा करने से शरीर लचीला बनता है। इसके अलावा आपको रोज गर्मियों में सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसे आसान करने चाहिए। जिससे शरीर को आराम मिल सकें।  

साइक्लिंग 

गर्मियों के समय आप साइक्लिंग कर सकते है। साइक्लिंग वर्कआउट का ही एक हिस्सा है। इससे हमारे पैर मजबूत बनते हैं। इसके अलावा हृदय स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होता है।

स्किपिंग

आपने अपने बचपन से सुना होगा, स्किपिंग यानी रस्सी कूदने से लंबाई बढ़ती है। स्किपिंग करने से आप कम समय में ज्यादा कैलोरीज बर्न कर सकेत है। रस्सी कूदने से पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। ऐसे में गर्मियों में ये वर्कआउट आपकी सेबत के लिए फायदेमंद हो सकती है। लेकिन इसे बहुत ज्यादा गर्मी में करने से बचें।

गर्मियों में एक्सरसाइज के दौरान क्या करें? 

  • शरीर में पानी की कमी न होने दें।
  • आरामदायक और हल्के रंग के कपड़े ही पहनें।
  • सिर्फ हेल्थी फूड ही खाएं।

गर्मियों में एक्सरसाइज के दौरान क्या न करें? 

  • भूलकर भी खाली पेट एक्सरसाइज न करें।
  • बहुत तंग और सिंथेटिक कपड़े न पहनें।
  • गर्मी में ज्यादा मीठे और कैफीन युक्त पेय पदार्थ का सेवन करने से बचें।
  • ज्यादा भारी वर्कआउट करने से बचें।
  • डि‍हाइड्रेशन की स्थिति में एक्सरसाइज न करें।

Leave a comment