Health Tips: सर्दियों में ऐसे करें आंखों की देखभाल, खुजली-जलन जैसी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Health Tips: सर्दियों में ऐसे करें आंखों की देखभाल, खुजली-जलन जैसी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

 Eyes Care In Winter: भारत के पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी की वजह से दिल्ली में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। देखा जाए तो ज्यादातर लोगों को ठंड का मौसम पसंद होता है। लेकिन सर्दी का सीजन जितना अच्छा लगता है, उतनी ही अपने साथ चुनौतियां लेकर भी आता है। क्योंकि इस मौसम में सर्दी, खांसी और फ्लू जैसी तमाम दिक्कतें का सामने करना पड़ता है।

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो अक्सर लोग आंखों की हेल्थ को नजरअंदाज कर देते हैं। सर्दियों के दौरान आंखों में सूखापन, तनाव और जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में आप आयुर्वेद में बताए गए नेत्र व्यायाम कर सकते हैं। इसके साथ ही, आप डाइट पर ध्यान देकर आंखों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या से बच सकते हैं।

आंखों में सूखापन और जलन

सर्दियों के दौरान ड्राय आई की समस्याएं आम होती हैं। इसका मुख्य कारण शुष्क हवा होती है, जो आंखों के आंसू की परत को सूखा देती है। इस कारण आंखों में सूखापन, जलन, किरकिरा, धुंधलापन, और आँखों से पानी बहना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ये सभी लक्षण सर्दियों के दौरान अधिक देखने को मिलते हैं।

त्राटक करें (एकाग्र दृष्टि से देखना)

त्राटक का अभ्यास सरल और सबसे प्रभावी अभ्यासों में से एक है। इसका अभ्यास करने फोकस भी बढ़ता है और साथ ही आंखों की हेल्थ भी बेहतर होती है। इस आसन को करने के लिए आपको मोमबत्ती को 2 से 3 फीट की दूरी पर रखना होगा और मोमबत्ती की लौ पर लगातार ध्यान देना होगा। आप 2 से 3 मिनट से अभ्यास शुरू कर सकते हैं और धीरे-धीरे 5 से 10 मिनट तक इसे कर सकते हैं।

आई रोटेशन एक्सरसाइज

आंखों को रोटेट यानी आंखों को गोल-गोल घूमाना करना आसान और प्रभावी व्यायाम माना जाता है। इस एक्सरसाइज में आपको अपनी आंखों को क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज दोनों तरफ घुमाना होता है। आप 5 से 10 मिनट तक इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं. इससे आंखों का स्ट्रेस कम होता है।

आंखों में पानी के छीटें मारें

आंखों में पानी से छींटे मारने से ये साफ हो जाती हैं। हालांकि, आंखें बंद करके ही छीटें मारें। इससे आंखों की ड्राईनेस कम होती है। इससे जलन और खुजली में भी राहत मिलती है।

Leave a comment