शरीर के अलावा आंखों में भी हो सकता है कैंसर? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

शरीर के अलावा आंखों में भी हो सकता है कैंसर? जानें इसके लक्षण  और बचाव के तरीके

Health Tips: आंखों में कैंसर जिसे आई कैंसर भी कहा जाता है। एक दुर्लभ लेकिन गंभीर स्थिति है। यह आंखों के विभिन्न हिस्सों, जैसे आईबॉल, कंजंक्टिवा को प्रभावित कर सकता है। हालांकि यह अन्य कैंसरों की तुलना में कम आम है। लेकिन समय पर इसकी पहचान और इलाज न होने पर ये समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। लेकिन क्या आप जानते है आंखों में कैंसर होने के क्या कारण हैं और इसके लक्षण क्या है?

आंखों में कैंसर क्या है?

आंखों का कैंसर तब होता है जब आंखों की कोशिकाएं असामान्य रूप से अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर का निर्माण करती हैं। ये ट्यूमर दो प्रकार के हो सकते हैं। पहला ट्यूमर बिनाइन है। जो शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैलते। दूसरे ट्यूमर मैलिग्नेंट है। जो ऊतकों या शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकते हैं।

आपको बता दें, आंखों का कैंसर दो रूपों में हो सकता है। पहला है प्राइमरी आई कैंसर और दूसरा है सेकेंडरी आई कैंसर।

1. प्राइमरी आई कैंसर: जो आंखों में ही शुरू होता है। जैसे इंट्राऑकुलर मेलेनोमा या रेटिनोब्लास्टोमा।

2. सेकेंडरी आई कैंसर: जो शरीर के अन्य हिस्सों (जैसे फेफड़े या स्तन) से आंखों तक फैलता है।

आंखों में कैंसर के लक्षण

मेडिकल रिपोर्ट की मानें तो आंखों के कैंसर के शुरुआती लक्षण बहुत छोटे होते हैं। जो आसानी से नजर नहीं आते। आंखों में कैंसर के लक्षणों निम्न प्रकार के है।

1. धुंधला दिखाई देना। अचानक दिखाई देना कम होना।

2. आंखों में चमक या फ्लैश दिखाई देना।

3. आंखों में काले धब्बे या छाया दिखना।

कैसे करें अपनी आंखों का बचाव

1. आंखों की सफाई और सुरक्षा का ध्यान रखें।

2. ज्यादा समय तक धूप, धूल के संपर्क में रहने से बचें।

3. अगर आंखों में किसी तरह की परेशानी है तो तुरंत जांच करवाएं।

Leave a comment