Health Tips: आज के समय में बिजी लाइफस्टाइल की वजह से अक्सर लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देते। जिससे बाद में उन्हें कई गंभीर बीमारियों से जूझना पड़ता हैं। डायबिटीज भी उन्हीं बीमारियों में एक हैं। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर में ब्लड शुगर यानी ग्लूकोज का लेवल बहुत अधिक हो जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते है डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है। मरीज को कभी इस बीमारी से छुटकारा नहीं मिलता। इसे बस कंट्रोल किया जा सकता है। जिसके लिए हमें इंसुलिन का इंजेक्शन लेना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते है इस इंजेक्शन के अलावा भी आप डायबिटीज को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते है। आप डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए एक्सरसाइज कर सकते है।
डायबिटीज के लक्षण क्या हैं?
डायबिटीज होने पर आपको बार-बार प्यास लगती है, बहुत ज्यादा भूख लगती है, थकान महसूस होती है। इसके अलावा वजन कम होना, धुंधला दिखाई देना, हाथ-पैर में सुन्नपन जैसे लक्षण होते हैं।
क्या है डायबटीज का इलाज?
एक अच्छी डाइट और लाइफस्टाइल की मदद से ही डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए हम एक्सरसाइज कर सकते है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आपको हर रोज एक्सरसाइज करनी चाहिए। एक शोध की मानें तो एक्सरसाइज़ करने से खाना खाने के बाद ब्लड शुगर और इंसुलिन के स्तर में 52% तक की कमी आ सकती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते है कि एक हफ्ते में 150 मिनट वर्कआउट करने से शुगर का खतरा 60% तक कम हो सकता है। डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए कपालभाति करने से सेहत अच्छी होती है।
पैरों की मांसपेशियों की एक्सरसाइज़
इसके अलावा पैरों की मांसपेशियों की एक्सरसाइज़ करनी चाहिए। इसके लिए आपको अपनी एड़ियों को ऊपर-नीचे करना होगा। जितना हो सके ऊपर उठाएं और फिर नीचे लाएं। इस एक्सरसाइज़ को एक-एक मिनट के अंतराल में 50 बार करें।
Leave a comment