काला या हरा अंगूर, जानें कौन सा होता है ज्यादा फायदेमंद

काला या हरा अंगूर, जानें कौन सा होता है ज्यादा फायदेमंद

नई दिल्लीआपने अक्सर बाजार में दो तरह के अंगूर देखे होंगे एक तो काला और दूसरा हरा। वही आप में से कई लोगों को काला अंगूर का स्वाद पसंद होगा तो कुछ लोगों को हरे अंगूर का। सेहत और पोषण की बात कि जाए, तो यह दोनों अंगूर ही स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। काले अंगूर में मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिस सी इत्यादि पोषण तत्व पाए जाते हैं। वहीं, हरे अंगूर में प्रोटीन, कार्ब्स, विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर होता है। लेकिन सवाल यह है कि दोनों में से सबसे हेल्दी कौन सा है अंगूर है?

अगर हम हरे अंगूर की बात करे तो यह भी काले अंगूर की तरह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से आप दिल को स्वस्थ रख सकते है। वहीं इसके अलावा हरे अंगूर में विटामिन सी होता है,जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में हमारी काफी मदद करता है। साथ ही फाइबर की अधिकता होने की वजह से वजन को कम करने में भी हरे अंगूर लाभकारी हो सकते हैं। इसके साथ ही इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी को भी पूरा किया जा सकता है।

वहीं अब अगर काले अंगूर की बात करें तो यह आपके आंखों की रोशनी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इसके सेवन से आंखों की रोशनी अच्छी की जा सकती है। वहीं, इसमें पोटैशियम की अधिकता होती है, जो हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद है। इसके साथ-साथ डायबिटीज रोगियों के लिए भी काले अंगूर फायदेमंद हो सकते हैं। इसमें विटामिन ई मौजूद होता है, जो स्किन और बालों को सुरक्षित रख सकते हैं। साथ ही विटामिन सी से भरपूर होने की वजह से यह इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी लाभकारी है। इसके साथ ही काले अंगूर के कई अनगिनत फायदे हैं।

Leave a comment