मार्च महीने में मिलेगा स्नोफॉल का मजा, एक्सप्लोर करें कश्मीर की ये जगहें

मार्च महीने में मिलेगा स्नोफॉल का मजा, एक्सप्लोर करें कश्मीर की ये जगहें

नई दिल्लीकश्मीर को दुनिया का जन्नत कहा जाता है। यहां की खूबसूरती हर मौसम में अलग ही आनंद देती है। ऐसे ही कश्मीर में बर्फबारी का अलग ही मजा हैं। कश्मीर का अपनी नेचुरल ब्यूटी और बर्फ से ढकी पहाड़ियों के लिए फेमस है। मार्च के महीने में जहां बाकी जगहों पर ठंड कम होने लगती है वहीं कश्मीर में कई ऐसी जगहें हैं, जहां अब भी बर्फ की चादर बिछी हुई है। अगर आप भी मार्च महीने में स्नोफॉल का मजा लेना चाहते है तो कश्मीर की इन जगहों को जरूर जाएं।

केरन

केरन एक छोटा पर बहुत खूबसूरत गांव है, जो भारत-पाकिस्तान बॉर्डर (LOC) के पास स्थित है। केरन अपनी अनोखी वादियों, नीले पानी की नदी और बर्फीली पहाड़ियों के लिए मशहूर है। बर्फ से ढके जंगलों और वादियों का आनंद लें। 

तुंबल

कुपवाड़ा के सबसे खूबसूरत इलाकों में से एक तुंबल है। यहां की ठंडी हवाएं और सफेद बर्फ से ढकी पहाड़ियां किसी सपने जैसी लगती हैं। खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्नो वॉक करें और लोकल खानपान का लुत्फ उठाएं।

लोलीपोरा

लोलीपोरा अपनी बर्फ से ढकी पहाड़ियों और शांत वातावरण के लिए जानी जाती है। यहां के घने देवदार और चीड़ के पेड़, सफेद बर्फ से ढकी वादियां और खुशनुमा माहौल इस जगह को और भी खास बनाते हैं। यहां आप स्नो ट्रेकिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।

Leave a comment