मानसूनी बारिश में इन फलों से करें परहेज, हो सकता है बड़ा नुकसान

मानसूनी बारिश में इन फलों से करें परहेज, हो सकता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली: मानसून में लोग बारिश के साथ झूम उठते हैं। तो वहीं बारिश का ये मौसम आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं। ऐसे मौसम में आपको अपना खास खयाल रखना चाहिए क्योंकि इस मौसम में कई बीमारियां आपके आस-पास भटकती रहती हैं और आपको पता तक नहीं चलता। अक्सर बारिश के समय में कई ऐसी फल और सब्जियां हैं जिसका सेवन हमें नहीं करना चाहिए। आज हम आपको इससे जुड़े कई हैरान कर देने वाले सच बताने जा रहे है। जिससे जानकर आपको हैरानी होगी।

आपको बता दें कि बारिश के समय में हमें पानी वाले फलों से दूर रहना चाहिए जिसमें तरबूज,खरबूज और आम शामिल हैं। आम को तो आप सब ने खाया होगा और खाए भी क्यों ना ये फल होता ही इतना लाजवाब हैं, जिसकी वजह से इसे फलों का राजा भी कहा जाता हैं। आम को बारिश के समय में खाना बंद कर देना चाहिए क्योंकि बारिश के समय में बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता हैं। जिससे लोग बीमार पर सकते हैं। इसके अलावा आम को खाने से पहले उसके उपरी भाग को जरूर हटा दें क्योंकि उसमें एक केमिकल होता हैं अगर ये केमिकल आपके होठों पर लग जाए तो घाव हो सकता हैं।

साथ ही साथ इसमें चीनी की मात्रा ज्यादा होने से वजन भी जल्दी-जल्दी बढ़ने का खतरा होता हैं।इसमें फाइबर की मौजूदगी की वजह इसको बहुत ज्यादा खाने से दस्त की बीमारी भी हो सकती है।गर्भवती महिलाओं को भी इसका सेवन हानि पंहुचा सकता है। वहीं तरबूज को सबसे ज्यादा पानी वाला फल माना जाता हैं। गर्मियों के समय में इससे अच्छा फल तो कोई हो ही नहीं सकता। लेकिन बारिश में आपको तरबूज खाने से सतर्क रहना चाहिए क्योंकि इससे आपको पेट में इंफेक्शन हो सकती हैं।

खरबूज भी हमारे शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता हैं। बता दें कि बारिश के समय आपको खरबूजे के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि खरबूजा बारिश में जल्दी गल जाता हैं जिसे खाने से आप बीमार हो सकते हैं। इसके अलावा पत्तेदार सब्जियों के सेवन से भी हमें परहेज़ करना चाहिए।

Leave a comment