Libya Flood: लीबिया में बाढ़ ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या पहुंची 11 हजार के पार

Libya Flood: लीबिया में बाढ़ ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या पहुंची  11 हजार के पार

libya-flood:भारत में जहां बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं उत्तरी अफ्रीकी देश के पूर्वी हिस्सों में आई बाढ़ से आब तक 11 हजार लोगों की मौत हो गई है। जबकि हजारों की संख्या में लोग लापता है। ऐसे में मृतकों की संख्या में अभी बढ़ोतरी हो सकती है। अलजरीरा की रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ का कहर लीबिया के पूर्वी इलाके में देखने को मिला है, जहां डर्ना शहर पूरी तरह तबाह हो गया है।

देश में आई बाढ़ से 11 हजार लोगों की मौत

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अबू-लामोशा के मुताबिक, डर्ना में मरने वालों की संख्या पहले 2 हजार हुई थी। जिसके बाद मृतकों की संक्या बढ़कर 5300 से अधिक हुई। लेकिन अब 11 हजार के पार मरने वाली की संक्या पहुंच गई है। हालांकि प्रधानमंत्री ओसामा हमाद ने कहा था कि पूर्वी शहर डर्ना में दो हजार लोगों के मरने की आशंका है और हजारों अन्य लापता बताए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने तीन दिन के शोक की घोषणा की और देशभर में झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि विनाशकारी तूफान डेनियल के बाद आई बाढ़ ने डर्ना में भारी तबाही मचाई है। इसके बाद इस शहर को आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है।

10 हजार से ज्यादा लोगों लापता

पूर्वी लीबिया सरकार के स्वास्थ्य मंत्री कहा कि 10 हजार  लोग लापता हैं। अब्दुलजलील ने बताया कि मृतकों की इस संख्या में आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किये गए डर्ना शहर की संख्या शामिल नहीं है। यहां सोमवार दोपहर तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी। शहर के मुख्य चिकित्सा केंद्र ने कहा कि मृतकों में पूर्वी शहर बायदा के 12 लोग शामिल हैं।

Leave a comment