Search KhabarFast

Press ESC to close

ललन सिंह ने दिखाई दादागिरी, चुनाव आयोग ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ नोटिस जारी

ललन सिंह ने दिखाई दादागिरी, चुनाव आयोग ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ नोटिस जारी

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी की।  कहा जा रहा है कि उनका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कथित तौर पर ललन सिंह द्वारा वोटरों पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद ये मामला और बढ़ गया, जिसकी वजह से निर्वाचन आयोग ने ललन सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। आयोग ने कहा है कि वह इस वीडियो की सत्यता और बयान की प्रकृति पर उनका पक्ष जानना चाहता है। ये वीडियो मोकामा में ललन सिंह के चुनाव प्रचार के दौरान का बताया जा रहा है।

आरजेडी ने किया खुलासा

वीडियो को आरजेडी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्ट किया है। वीडियो शेयर करते हुए आरजेडी ने लिखा कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह चुनाव आयोग की छाती पर बुलडोजर चढ़ाते हुए कह रहे हैं कि गरीबों को वोटिंग के दिन घर से निकलने नहीं देना है। उन्हें घर में बंद कर देना है, अगर ज्यादा हाथ पैर जोड़े तो अपने साथ ले जाकर वोट गिराने देना। कहां है मरा हुआ आयोग?

प्रियंका भारती ने उठाए सवाल

इस वीडियो को आरजेडी प्रवक्ता प्रियंका भारती ने भी शेयर करते हुए कहा कि यो बयान चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाला है और आयोग को इसकी जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त को टैग करते हुए पूछा कि क्या आप नींद से जाग कर इस महोदय के बाहुबली बोल वाली वीडियो की सत्यता की जांच करेंगे और सही कार्रवाई करेंगे?

जेडीयू ने दी सफाई

वहीं, जेडीयू ने इस मामले पर अपनी सफाई दी है। पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो पूरी तरह से एडिटेड है और इसे गलत संदर्भ में फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह ने किसी वर्ग या व्यक्ति को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तमिलनाडु कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, CM विजय ने अपने पास रखे बड़े मंत्रालय

Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। अब उन्होंने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया है।

'22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत...' NEET केस में राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

Rahul Gandhi Questions Over NEET Raw: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने देश की शिक्षा व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया और लाखों युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा है।

अब 9वीं-10वीं में तीन भाषाओं की शिक्षा की गई अनिवार्य, इस दिन से लागू होगा नियम

CBSE Rules For Third Language: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने एक जुलाई से कक्षा 9 तक के छात्रों के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि, कक्षा 10 में तीसरी भाषा के लिए कोई बोर्ड परीक्षा नहीं होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast