Search KhabarFast

Press ESC to close

कोलकाता की मानुषी घोष बनी 'इंडियन आइडल 15' की विनर, पैसों की हुई बारिश, विदेश में पहचान बनाने का मौका

कोलकाता की मानुषी घोष बनी 'इंडियन आइडल 15' की विनर, पैसों की हुई बारिश, विदेश में पहचान बनाने का मौका

Indian Idol Winner: 'इंडियन आइडल 15' की ट्रॉफी जीतकर मानुषी घोष ने न सिर्फ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि अपनी किस्मत को भी चमका दिया। कोलकाता की 24 साल की गायिका मानुषी घोष ने अपनी सुरीली आवाज और दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों और जजों का दिल जीता। इस जीत के साथ उन्हें चमचमाती ट्रॉफी, 25 लाख रुपये की भारी-भरकम नकद राशि, एक शानदार कार और एक विदेशी टूर का मौका मिला है।

मानुषी यह जीत के संगीत सफर में एक नया अध्याय शुरू करने वाली है, जिसमें वो अपनी प्रतिभा को और निखारते हुए देश-विदेश में नाम कमाएंगी। उनकी मेहनत और जुनून ने साबित कर दिया कि सपने सच हो सकते हैं, और अब उनकी राह और भी सुनहरी हो गई है। जीत के बाद मानुषी ने कहा था कि जीती हुई रकम से एक बड़ा हिस्सा वो संगीत पर ही खर्च करेंगी।

मानुषी को मिले 25 लाख रुपये

मानुषी को 25 लाख के साथ-साथ विदेश में अपनी पहचान बनाने का भी मौका दिया गया है। सोनी म्यूजिक के तहत विदेश में होने वाले म्यूजिक कॉन्सर्ट में मानुषी और इंडियन आइडल के टॉप 5 कंटेस्टेंट लाइव परफॉर्म करने वाले है। विदेश दौरे को लेकर मानुषी घोष काफी ज्यादा उत्साहित है। उन्होंने कहा कि वो हमेशा से यूरोप जाना चाहती थीं और अब आइडल की वजह से उन्हें ये शानदार मौका मिलने वाला है। इसके साथ ही मानुषी को एक शानदार कार भी दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बादशाह ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, कौन हैं वो पंजाबी एक्ट्रेस जिनके साथ लिए सात फेरे

Badshah Marriage: अपने गाने टटीरी गाने को लेकर विवाद में घिरे बादशाह ने निजी जीवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है

जेल में 12 दिन कैसे कटे राजपाल यादव के? सीएम रेखा गुप्ता से की इमोशनल अपील

Rajpal Yadav: दिल्ली की तिहाड़ जेल से 17 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव बाहर आ चुके हैं। उन्होंने चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। राजपाल को कोर्ट ने 18 मार्च तक ही जमानत दी गई है। 12 दिन जेल में रहने के बाद राजपाल को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बाहर आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने जेल में बिताए अपने अनुभव को मीडिया के साथ शेयर किया।

इस वजह से रणवीर के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, हुआ बड़ा खुलासा; अमेरिकी नंबर से दी गई थी धमकी

Bishnoi Gang Threat To Ranveer Singh: धुरंधर स्टार रणवीर सिंह को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई थी। बिश्नोई गैंग ने धमकी देते हुए रणवीर

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast