Search KhabarFast

Press ESC to close

Messi in India: भारत में देखने को मिलेगा लियोनल मेसी का जलवा, जानें कब और कहां

Messi in India: भारत में देखने को मिलेगा लियोनल मेसी का जलवा, जानें कब और कहां

नई दिल्ली:  स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी अब अपना जलवा भारत में बिखेरने आ रहे है। इसकी पुष्टि भी हो चुकी है। इसके लेकर उन्होंने एक बयान भी जारी किया गया। उन्होंने कहा कि एक ऐसे देश में खेलना जहां फुटबॉल को लेकर काफी जुनून है, उनके लिए यह सम्मान की बात है। पिछले बार मेसी 2011 में भारत के दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने एक दोस्ताना मुकाबले में हिस्सा लिया था।   

मेसी ने कहा, 'भारत मेरे लिए बहुत खास देश है। 14 साल पहले यहां बिताए पलों की शानदार यादें अब भी ताजा हैं. प्रशंसकों का जोश अद्भुत था। इस बार मैं नई पीढ़ी से मिलने और फुटबॉल के प्रति अपने जुनून को साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। बता दें कि  साल 2011 में कोलकाता के सॉट लेक स्टेडियम में खेले गए दोस्ताना मुकाबले में वेनेजुएला के खिलाफ अर्जेंटीना की कप्तानी की थी।

13 दिसंबर होगी यात्रा की शुरूआत

मेसी का भारत दौरा चार दिनों को होगा। मेसी की यात्रा की शुरूआत 13 दिसंबर कोलकाता से शुरू होगी। इसके बाद वह अहमदाबाद, मुंबई और नई दिल्ली जाएंगे। साथ ही 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी करेंगे। बता दें कि कोलकाता में उनका कार्यक्रम प्रतिष्ठित सॉल्ट लेक स्टेडियम में होगा, जहां वह 'GOAT कॉन्सर्ट' और 'GOAT कप' का हिस्सा बनेंगे। इस मैच में सौरव गांगुली, बाईचुंग भूटिया और लिएंडर पेस जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी भी मेसी के साथ मैदान साझा करेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs NZ: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, सैंटनर संभालेंगे कप्तानी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रविवार को अपनी टीम का ऐलान कर दिया। इस सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर को ऑकलैंड में होगी। मिचेल सैंटनर टीम की कप्तानी करेंगे।

IND vs WI 3rd T20: इंदौर में होगी चौके-छक्कों की बारिश? वेस्टइंडीज के पावर हिटर्स से निपटने के लिए भारत बदलेगा प्लेइंग-11!

IND vs WI 3rd T20:भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है। बल्लेबाजों के लिए मुफीद मानी जाने वाली इस पिच पर भारतीय गेंदबाजों के सामने कैरेबियाई बल्लेबाजों को रोकने की बड़ी चुनौती होगी। दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने जिस अंदाज में प्रदर्शन किया था, उससे भारतीय टीम की गेंदबाजी रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं।

Toyota Glanza Facelift: 14 अक्टूबर को होगी नई कार की एंट्री, मिल सकते हैं ADAS और कई नए फीचर्स

टोयोटा अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक कार Glanza का नया फेसलिफ्ट मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने लॉन्च से पहले नई Glanza का पहला टीजर जारी कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast