Search KhabarFast

Press ESC to close

इंजीनियरिंग में नहीं मिला बेटे को एडमिशन तो पिता ने उठाया खौफनाक कदम, जानें क्या है पूरा मामला

इंजीनियरिंग में नहीं मिला बेटे को एडमिशन तो पिता ने उठाया खौफनाक कदम, जानें क्या है पूरा मामला

Kerala Suicide Case: केरल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पथानामथिट्टा के जंगल में एक शख्स ने अपनी जान दे दी। बता दें कि शख्स ने ये कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह बेटे का दाखिला इंजीनियरिंग कॉलेज में करवाना चाहता था, लेकिन पैसे की तंगी की वजह से उसका दाखिला नहीं हो पाया। ऐसे में उन्होंने मौत को गले लगना सही समझा और जंगल में फांसी लगा ली। मृतक की पहचान वीटी शिजो के रूप में हुई है। शिजो का शव रविवार की देर शाम पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

बेटे ने की थी अच्छी रैंक हासिल

पुलिस का कहना है कि शिजो के बेटे ने तमिलनाडु के इंजीनियरिंग कॉलेज में अच्छी रैंक हासिल की थी, लेकिन परिवार के पास कॉलेज की फीस देने के लिए पैसे नहीं थे। शिजो पहले से ही आर्थिक तंगी से परेशान था। इसके अलावा बेटे के इतने काबिल होने के बाद भी वह उसकी पढ़ाई के लिए पैसे नहीं जुटा पा रहा था। इस बात से उसके दिल को काफी ठेस पहुंची, जिस वजह से उसने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली।

पत्नी की सैलरी से थी उम्मीद

वहीं, शिजो की पत्नी 12 साल से सरकारी स्कूल में सहायक शिक्षिका है। लेकिन उसकी नियुक्ति को अदालत ने इसी साल मंजूरी दी है। जिस वजह से उन्हें उनकी बकाया सैलरी अभी तक नहीं मिल सकीं। ऐसे में शिजो को इस सैलरी से उम्मीद थी कि इसके आने पर परिवार की आर्थिक तंगी दूर होगी और बेटे का दाखिला भी हो जाएगा।

शिजो ने लगाए थे DEO ऑफिस के चक्कर

बता दें कि शिजो इसी पैसे से बेटे का दाखिला करवाने की सोच रहा था, लेकिन उसके सपने पर पानी फिर गया। बता दें कि शिजो की पत्नी को इसी साल फरवरी से वेतन मिलना शुरू हुआ। शिजो ने कई बार डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन अफसर (DEO) के ऑफिस के चक्कर लगाए, लेकिन उसकी पत्नी की 12 साल की बची हुई सैलरी नहीं मिली। ऐसे में हालातों से तंग आकर शिजो ने अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस ने शिजो के शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिवार को सौंप दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बहस के बाद चाकूबाजी की वारदात में टूरिस्ट गाइड की हत्या, आरोपी के एनकाउंटर की मांग

Tourist Guide Stabbed In Jaipur:राजस्थान के जयपुर से एक बार फिर झकझोंर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। चाकूबाजी की वारदात में गंभीर रूप से घायल टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर मनीष की हत्या की सूचना मिलते ही पूरे कस्बे में आक्रोश फैल गया।

दिल्ली के जाफराबाद में 19 साल के साहिल की हत्या का 4 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के जाफराबाद इलाके में हुई 19 साल के युवक की हत्या का पुलिस ने महज 4 घंटे में खुलासा कर दिया है। जाफराबाद थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में एक 21 वर्षीय युवक और एक नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पूरे हत्या कांड को लेकर DCP राहुल अलवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए खुलासा किया।

दिल्ली के आजादपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, 28 वर्षीय आलम की मौत; मौके से कारतूस बरामद

Delhi News: उत्तर-पश्चिम दिल्ली में मंगलवार तड़के आजादपुर इलाके में 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast