Search KhabarFast

Press ESC to close

KBC Junior Show: सोशल मीडिया पर इशित हुआ ट्रोल, सपोर्ट में उतरी सिंगर चिन्मयी

KBC Junior Show: सोशल मीडिया पर इशित हुआ ट्रोल, सपोर्ट में उतरी सिंगर चिन्मयी

KBC Junior Show: कौन बनेगा करोड़पति रियलिटी क्विज शो जिसके होस्ट अमिताभ बच्चन हैं। इस शो के खास एपिसोड KBC जूनियर में गुजरात के इशित नाम के बच्चे को बुलाया गया था, जिसने इस एपिसोड में महानायक बिग बी के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। इसकी वजह से सोशल मीडिया पर ऑडियंस नाराज हो गए। न सिर्फ बच्चे को बल्कि उसके पेरेंट्स को भी इस समय काफी नाराजगी झेलनी पड़ रही है। इसी बीच फेमस सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने इशित को अपना सपोर्ट दिया।

चिन्मयी ने दिया पोस्ट का जबाव

चिन्मयी श्रीपदा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से एक पोस्ट का जबाव दिया, जिसमें इशित को ट्रोल किया गया था। पोस्ट की शुरुआत में लिखा था कि इंटरनेट पर सबसे ज्यादा नफरत किया जाने वाला बच्चा। इसे रिपोस्ट करते हुए चिन्मयी ने लिखा कि एक एडल्ट ने ट्वीट करके लिखा कि सबसे ज्यादा नफरत किया जाने वाला बच्चा। ट्विटर पर ये शख्स बदजुबानी करने वाले लोगों में से रहे हैं। जब बच्चों की मौत एक कफ सिरप से हुई थी, तब इनमें से किसी ने कुछ नहीं कहा था। बच्चे की ये फोटो पूरे तंत्र के बारे में बहुत कुछ कहती है। ये सब लोग एक अति-उत्साहित बच्चे को निशाना बना रहे हैं। इन लोगों ने खुद को बड़ा बना लिया है।

क्या था मामला? 

बता दें कि केबीसी में इशित ने अमिताभ बच्चन से कहा था कि मुझे गेम के रूल्स पता हैं, इसलिए आप अभी मुझे रूल मत बताइए। इसके बाद अमिताभ के द्वारा ऑप्शन पढ़े जाने से पहले ही इशित ने कई सवालों के जवाब दिए। जब अमिताभ बच्चन ने उनसे रामायण से जुड़ा सवाल पूछा, तो इशित ने इस पर ऑप्शन पूछा, लेकिन होस्ट को बार-बार टोकते हुए कहा कि अरे लॉक करो।  हालांकि इशित ने गलत जवाब दिया था। इसके बाद बिना जीत के उन्हें ये शो छोड़ना पड़ा। इस वीडियो के बाद इशित की काफी ट्रोल किया गया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 18 साल पूरे होने से पहले आई बड़ी खबर, क्या जेठालाल का शो में सफर होगा खत्म?

लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जल्द ही एक बड़ा मुकाम हासिल करने जा रहा है। 28 जुलाई को यह शो अपने प्रसारण के 18 साल पूरे करने वाला है। लेकिन इस खास मौके से पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हो रही थी, जिसने शो के फैंस की चिंता बढ़ा दी थी।

फिल्म ‘3 Idiots’ और सोनम वांगचुक के कनेक्शन पर आमिर खान ने दूर कर दिया कंफ्यूजन; बोले - हमें तो पता भी नहीं...

Aamir Khan on Sonam Wangchuk and Film 3 Idiots: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने साल 2009 में आई उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि फिल्म जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं थी। हालांकि, उन्होंने वांगचुक की चल रही भूख हड़ताल पर बात करते हुए चिंता भी व्यक्त की है।

‘घर तोड़ने वाली', कहने वाले ट्रोलर्स को कुनिका सदानंद ने दिया मुंहतोड़ जवाब, एक्ट्रेस बोली – देश में और भी बड़े मुद्दे...

Kunika Sadanand: बिग बॉस फेम कुनिका सदानंद अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है। उन्हें ट्रोलर्स को उन्ही की भाषा में मुंह तोड़ जवाब देने के लिए जाना जाना है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast