KBC में 5 करोड़ जीतने के बाद नहीं हुआ सुशील कुमार का ये सपना पूरा, मीडिया को ठहराया जिम्मेदार

KBC में 5 करोड़ जीतने के बाद नहीं हुआ सुशील कुमार का ये सपना पूरा, मीडिया को ठहराया जिम्मेदार

नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’के बारे में सभी जानत है। साधारण भाषा में कहे तो यह एक सवाल-जवाब वाला शो है। जिसमें जितने आप सही जवाब दोगे उतरे ही आगे बढ़ते चले जाओंगे और रूपये कमाया पाओंगे। वहीं इस गेम के पंचावें सीजन में जीत हासिल करने वाले और शो में 5 करोड़ की धनराशि जीत कर इतिहास रचने वाले सुशील कुमार इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए है। हाल ही में सुशील कुमार ने अपने करियर को लेकर कुछ बातें कही है। 

आपको बता दें कि सुशील ने 5 करोड़ जीत कर नया इतिहास बनाया था और जीत के बाद उसकी सारी जिंदगी बदल गई थी। लेकिन कहते है कि हर जगह रूपये भी काम नहीं आते है। यही काम सुशील के साथ हुआ। दरअसल सुशील का सपना आईएएस बनने का था। जिसके लिए वह बहुत पढ़ाई करता था। वहीं सुशील अमिताभ बच्चन का बहुत बड़ा फैन था जिसकी वजह से वह शो में गे थे। शो में जाने के साथ-साथ उसने 5 करोड़ की धनराशि भी जीत ली थी। लेकिन अभी तक सुशील का IAS बनने का सपना पूरा नहीं हो सकता है और इस सपना के पूरे ना होने का कारण सुशील ने मीडिया पर लगाया है।

सुशील ने बताया कि जब 5 करोड़ की धनराशि जीत ली थी। तो मीडिया का उनके घर आना-जाना होने लगा। जिसके बाद लोकल सेलिब्रिटी बन गया। साथी ही उन्होंने बताया कि केबीसी जीतने के बाद उनका बुरा दौर शुरू हो गया था और वे आईएएस की पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने बताया था मैं उस दौरान मीडिया को लेकर काफी उत्साहित था, जो भी मुझसे पूछा जाता था मैं बता देता था। मैं उन्हें अपने बिजनेस के बारे में भी बताता था ताकि यह न लगे कि मैं बेरोजगार हो गया हूं। हालांकि, हकीकत यह थी कि मेरा बिजनेस कुछ दिन चलता था और फिर डूब जाता है, ऐसे में कई रुपए बर्बाद भी हो गए।

इसके अलावा सुशील कुमार ने बताया जब मैं शो में गया उस समय सिविल सर्विसेस की तैयार कर रहा था। लेकिन शो जीतने के बाद मुझे मीडिया ने बहुत ज्यादा तवज्जों दी और मैं परेशान हो गया था। वे मेरी निजी जिंदगी में भी शामिल होने लगे थे, जिसकी वजह से मेरा बिहेवियर चेंज होने लगे था। मैं पढ़ाई पर फोकस करना चाहता था और इसके लिए एकांत चाहता था लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा था। उन्होंने बताया  मैंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखें। वे कई जगह भी गए, लेकिन आखिरकार घर लौट आए। फिर पढ़ाई के साथ पर्यावरण से जुड़े काम करने शुरू किए। अब लाइफ में सब ठीक है।

Leave a comment