Search KhabarFast

Press ESC to close

दुबई से सोने की तस्करी कर रही थीं एक्ट्रेस रान्या राव, DRI की टीम ने एयरपोर्ट से किया अरेस्ट

दुबई से सोने की तस्करी कर रही थीं एक्ट्रेस रान्या राव, DRI की टीम ने एयरपोर्ट से किया अरेस्ट

Kannada Actress Ranya Rao Arrested For Smuggling Gold: कन्नड़ और तमिल फिल्म एक्ट्रेस रान्या राव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, दुबई से आते हुए एक्ट्रेस को बेंगलुरु के एयरपोर्ट पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्हें 14.8किलो सोने की तस्करी करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। ये गिरफ़्तारी डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने की है। उनके अनुसार, 14.8किलो सोने की क़ीमत 12करोड़ रुपये से ज़्यादा बताई जा रही है।

14दिनों की न्यायिक हिरासत में रान्या

कन्नड़ और तमिल फिल्म की मशहूर एक्ट्रेस रान्या राव को DRI ने बेंगलुरु के एयरपोर्ट से गिरफ़्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस रान्या राव की गिरफ़्तारी 03मार्च को गई हैं। जब वह एमिरेट्स की फ़्लाइट से बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचीं। उन्होंने 15दिनों के अंदर दुबई की चार बार ट्रिप की हैं।  इसके बाद उन्हें उसी दिन आर्थिक अपराध कोर्ट (Economic Offences Court) में पेश किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कपड़ों से मिला सोना

दरअसल, डायरेक्टर ऑफ़ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (DRI) की टीम ने एक ख़ुफिया सूचना मिली थी। उनके मुताबिक़ एक्ट्रेस कई बार दुबई की यात्रा  पर जा रही हैं। ऐसे में अवैध गतिविधियों  का शक पैदा हुआ। जांच अधिकारियों ने बताया कि रान्या राव की तलाशी के समय उनके कपड़ों और जैकेटों से सोना बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि रान्य के पास से 14.2किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। जिसकी कीमत करीब 12.56करोड़ बताई जा रही है।

कौन हैं रान्या राव

बता दें, एक्ट्रेस रान्या राव कर्नाटक के सीनियर पुलिस अधिकारी के. रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। रामचंद्र राव कर्नाटक पुलिस आवास निगम में डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस के पद पर तैनात हैं। ऐसे में DRI के अधिकारी हर एंगल से इस मामले की जांच कर रहे हैं। ये पता लगाने की कोशिश कर रहे है कि क्या उनके पिता भी इस तस्करी में शामिल हैं या नहीं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood News: रुबीना-हिना की टिप्पणियों पर आसिम रियाज का पलटवार, बोले- ‘टीवी इंडस्ट्री के आंटी और अंकल’

Asim Riaz: रियलिटी शो में अपने व्यवहार को लेकर टीवी अभिनेत्रियों रुबीना दिलाइक और हिना खान की हालिया टिप्पणियों पर आसिम रियाज ने प्रतिक्रिया दी है। यह मामला उस पॉडकास्ट बातचीत के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है, जिसमें रुबीना और हिना ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ के दौरान आसिम के कथित व्यवहार को लेकर चर्चा की थी।

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर पहुंचे सोनू सूद, बोले - हम सिर्फ लोगों के साथ रहना, उनकी मदद...

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पिछले सप्ताह आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों की सहायता के लिए नेपाल पहुंच गए हैं। उनकी टीम राहत कार्यों का समन्वय कर रही है। सोनू सूद ने बताया कि उनकी सूद चैरिटी फाउंडेशन की टीम भारत से आवश्यक सामग्री लेकर आई है और आने वाले महीनों में भी प्रभावित समुदायों की सहायता जारी रखेगी।

सैफ अली खान से अमिताभ बच्चन का क्या है रिश्ता? KBC में बिग बी ने खुद किया खुलासा

Entertainment News: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे सैफ अली खान और अक्षय कुमार बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, बिग बी ने सैफ के साथ अपने एक कम चर्चित पारिवारिक रिश्ते का खुलासा किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast