कौन है द्रौपदी मुर्मू, कैसा है उनका राजनीतिक सफर

कौन है द्रौपदी मुर्मू, कैसा है उनका राजनीतिक सफर

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रपति चुनाव (President Election) के लिए एनडीए(NDA) की तरफ से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इसकी घोषणा भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की है। बता दें कि भाजपा ने एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार होंगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर मंथन के लिए पार्टी मुख्यालय में बीजेपी की संसदीय बोर्ड (BJP's Parliamentary Board) की बैठक हुई।

कौन है द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पूर्व राज्यपाल है और साल 2000 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई है साथ में उन्हें एनडीए सरकार द्वारा इस साल राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं झारखंड की पहली महिला राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू थी। द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा में मयूरभंज के एक आदिवासी परिवार में हुआ। इन्होंने अपनी शिक्षा रामादेवी महिला कॉलेज भुवनेश्वर से स्नातक किया। बाद में ये साल 1979 से 1983 तक सिंचाई और बिजली विभाग, ओडिशा सरकार में जूनियर असिस्टेंट के रूप में कार्य किया।द्रौपदी मुर्मू ने साल 1994 से 1997 तक श्री अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर, रायरंगपुर में शिक्षक रही।

द्रोपदी मुर्मू राजनीतिक जीवन

द्रोपदी मुर्मू राजनीतिक जीवन का बात करें तो 2000 से 2004 तक ओडिशा सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में ट्रांसपोर्ट एवं वाणिज्य विभाग संभाला। द्रोपदी मुर्मू ने 2002 से 2004 तक ओडिशा सरकार के राज्यमंत्री के रूप में पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग को संभाला। साल 2002 से 2009 तक भाजपा के एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रही। 2006 से 2009 तक भाजपा के एसटी मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रही।2013 से अप्रैल 2015 तक एसटी मोर्चा, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रही। 2015 से 2021 तक झारखंड की माननीय राज्यपाल रही।

Leave a comment