Jharkhand Politics: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कराया सर्वे, नतीजे देख चौंक गए नेता

Jharkhand Politics: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कराया सर्वे, नतीजे देख चौंक गए नेता

BJP Internal Survey On Jharkhand: झारखंड में विधानसभा चुनाव साल के अंत तक होने हैं। बता दें कि 81 सीटों वाली विधानसभा में वर्तमान में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार है। हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम के साथ कांग्रेस , सीपीआईएमएल और राजद भी सरकार का हिस्सा है। अब चुनाव से पहले भाजपा ने पूर्व सीएम चंपई सोरेन को अपनी पार्टी में शामिल कराकर अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश की है। वहीं विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपनी टीम से चुनाव को लेकर सर्वे कराए हैं।  
 
चुनाव से पहले भाजपा द्वारा किए गए सर्वे में पता चला है कि बांग्लादेशी घूसपैठ और रोजगार का मुद्दा हावी रहेगा। इसके अलावा उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा का मुद्दा भी भाजपा भुनाने की कोशिश करेगी। भाजपा नेता स्थानीय लोगों को घुसपैठ के नुकसान से अवगत कराएंगे। संताल में बांग्लादेश घुसपैठ के हो रहे जनसंख्या में बदलाव का मुद्दा भी भाजपा उठाएगी। 
 
कृषी मंत्री और हिमंता को कमान          
 
बता दें कि भाजपा ने इस बार केंद्रीय कृषी मंत्री शिवराज सिंह को प्रभारी बनाया है। वहीं ,असम के सीएम हिमंता विस्वा सरमा को सह प्रभारी बनाया गया है। अब इन दोनों के ऊपर झारखंड चुनाव की जिम्मेदारी है। बता दें कि चुनाव से पहले भाजपा ने जेएमएम में सेंधमारी कर दी है। पूर्व सीएम और हेमंत सोरेन के करीबी चंपई सोरेन ने भाजपा का दामन थाम लिया है। जिसके बाद भाजपा को चुनाव में फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ी है।   
 
तैयारी में जुटी भाजपा          
 
भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए तैयारी में जुट गए हैं। भाजपा नेता डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य में जो सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों से लोग आक्रोशित हैं। भाजपा बड़ी संख्या में सीट जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और स्वच्छ प्रशासन देकर झारखंड का विकास करेगी। फिलहला राज्य में सत्तारूढ़ जेएमएम के पास 25 और कांग्रेस के पास 17 सीटें है। वहीं मुख्य विपक्षी दल भाजपा के पास 30 सीटें है।     

Leave a comment