
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में चुनाव से पहले कांग्रेस के तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि कांग्रस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने 28अक्टूबर को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही मानस सिन्हा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें कि, वह पिछले 27साल से कांग्रेस के सदस्य थे। बताया जा रहा है चुनाव में टिकट नहीं मिलने के कारण, वह नाराज चल रहे थे।
असम के सीएम ने दिलाई सदस्यता
बता दें कि सोमवार यानी 28अक्टूबर को असम के सीएम हेमंता बिस्वा सरमा ने मानस सिन्हा को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मानस सिन्हा ने कहा कि " मैंने कांग्रेस पार्टी के लिए 27साल तक पसीना बहाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहा हूं। उन्होंने कहा कि "मैं बिना किसी शर्त के भाजपा में आया हूं।
चिट्ठी में बताया अपना दर्द
मानस सिन्हा ने कांग्रेस पार्टी को एक चिट्ठी भी लिखी। जिसमें उन्होंने लिखा कि "मैंने अपने जीवन के 27साल कांग्रेस को दिए। पार्टी ने जो भी काम दिया, उसे ईमानदारी के साथ किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मेरे द्वारा किए गए कामों को महत्व नहीं दिया। सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस ने चौथी बार मेरा अपमान किया है। मेरी शहनशक्ति अब खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा कांग्रेस के बारे सोचता था। इस बार अपने बारे में सोचा है। इसलिए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं।
सीएम हेमंता का भी कांग्रेस पर निशाना
इस मौके असम हेमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि " मैं 22 साल तक कांग्रेस में रहा हूं। मुझे पता है कांग्रेस की क्या स्थिति है। सीएम हेमंता ने कहा कि मानस सिन्हा भाजपा में शामिल हो गए हैं। अब झारखंड में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।
Leave a comment