Search KhabarFast

Press ESC to close

जय भानुशाली और माही विज का टूट गया रिश्ता, 14 साल बाद अलग होने की हुई पुष्टि

जय भानुशाली और माही विज का टूट गया रिश्ता, 14 साल बाद अलग होने की हुई पुष्टि

Mahhi-Jay Divorce: टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शामिल रहे जय भानुशाली और माही विज लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में थे। बीते कुछ समय से खबरें आ रही थी कि दोनों अलग रह रहे हैं और उनका रिश्ता टूट चुका है। हालांकि, इस पर दोनों ने चुप्पी साध रखी थी। अब आखिरकार जय भानुशाली ने आधिकारिक बयान जारी कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी जानकारी

जय भानुशाली ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से एक लंबा नोट शेयर करते हुए पुष्टि की कि वह और मही विज अब अलग हो चुके हैं। जय ने लिखा कि आज हम जिंदगी की इस यात्रा में अलग रास्ते चुन रहे हैं, लेकिन हम हमेशा एक-दूसरे का साथ देंगे। शांति, विकास, दया और इंसानियत हमेशा हमारे मूल मूल्य रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि दोनों अपने बच्चों की परवरिश मिलकर करेंगे। जय ने कहा कि हमारे बच्चे तारा, खुशी और राजवी के लिए हम बेहतरीन माता-पिता और दोस्त बने रहेंगे। उनके भविष्य के लिए जो सही होगा, हम वही करेंगे।

जय ने आगे लिखा कि इस फैसले में कोई नकारात्मकता नहीं है। हम अलग रास्तों पर चल रहे हैं, लेकिन इस कहानी में कोई खलनायक नहीं है। कृपया किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले समझ लें कि हमने ड्रामे से ऊपर शांति और समझदारी को चुना है। अंत में जय ने लोगों से उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह और मही एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, समर्थन करते हैं और दोस्त बने रहेंगे।

क्या है जय-माही की कहानी?

बता दें कि जय और माही की पहली मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। बाद में एक नाइट क्लब में फिर मिलने के बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने 2010 में शादी की। 2017 में उन्होंने अपने घर में काम करने वाली महिला के बच्चों राजवीर और खुशी को गोद लिया। इसके बाद 3 अगस्त 2019 को उनकी बेटी तारा का जन्म हुआ। अक्टूबर में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 14 साल की शादी के बाद दोनों का तलाक तय हो गया है और जुलाई-अगस्त, 2025 के बीच तलाक के कागजात पर दस्तखत हो चुके हैं। इस पर मही विज ने झूठी खबरें फैलाने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। काम की बात करें तो मही विज ने हाल ही में Colors TV के शो ‘सेहर होने को है’ से टीवी पर वापसी की है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'आपका काम पीढ़ियों तक जिंदा रहेगा', दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से टूटे विराट कोहली

नाना पाटेकर को 'भारतीय सिनेमा का सच्चा दिग्गज' बताते हुए कोहली ने लिखा 'भारतीय सिनेमा के सच्चे दिग्गज। उनका काम और विरासत पीढ़ियों तक जीवित रहेगी। नाना पाटेकर जी, आपकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।

Dhurandhar 2 Grammy Awards: बॉक्स ऑफिस के बाद अब ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस में शामिल हुई 'धुरंधर 2', 9 कैटेगरी में पेश हुआ फिल्म का साउंडट्रैक

Dhurandhar 2 Grammy Race: सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' अब ग्रैमी पुरस्कारों में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। इसका साउंडट्रैक 2027 में होने वाले 69वें ग्रैमी पुरस्कारों में कई श्रेणियों में विचार के लिए भेजा गया है।

'पता नहीं कल मैं यहां रहूंगा या नहीं...', निधन से चार दिन पहले नाना पाटेकर का आख़िरी भाषण

गोवा टूरिज्म के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जिसमें आखिरी बार नाना पाटेकर को सार्वजनिक रूप से देखा गया था। 04 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में नाना ने पूर्व सीएम और अपने करीबी दोस्त रहे मनोहर पर्रिकर को याद किया और मौत के बारे में बात करते हुए सुना गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast