Bharat Jodo Yatra: यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई- राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra: यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई-  राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra Stopped in Banihal: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) अपने अंतिम पड़ाव में है। यात्रा इन दिनों जम्मू-कश्मीर में निकाली जा रही है। शुक्रवार को यात्रा रामनगर के बनिहाल में रोक दी गई। जिसके बाद कांग्रेस ने सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। साथ ही राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा आज यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई। टनल से निकलने के बाद पुलिसकर्मी नहीं  दिखे। मेरे सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हम और नहीं चल सकते। मुझे अपनी यात्रा रोकनी पड़ी बाकी लोग यात्रा कर रहे थे। भीड़ को काबू करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में प्रवेश करने के तुरंत बाद मेरा शानदार स्वागत हुआ।हालांकि, पुलिस व्यवस्था जल्द ही ध्वस्त हो गई और पुलिस वाले, जिन्हें मेरे चारों ओर रस्सियों से बांधा जाना चाहिए था, कहीं नजर नहीं आए। उन्होंने दावा किया कि उनके सुरक्षाकर्मी चिंतित हो गए और उन्हें अपनी यात्रा रद्द करने के लिए कहा और बाकी लोग चलते रहे।

जानाकारी के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल की सुरक्षा घेरे में कई लोग घुस आए थे, जिसके बाद यात्रा को रोक दिया गया। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार सुबह 9 बजे बनिहाल से शुरू हुई थी। यात्रा रामबन से अनंतनाग जानी थी, लेकिन काजीगुंड में एंट्री के सिर्फ 1 किमी बाद यात्रा को रोक दिया गया।

Leave a comment