Search KhabarFast

Press ESC to close

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के करण ट्रेन के कई रूटों में बदलाव, यात्रा से पहले देख लें नए अपडेट

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के करण ट्रेन के कई रूटों में बदलाव, यात्रा से पहले देख लें नए अपडेट

Jammu and Kashmir Floods: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन स्थानीय लोगों के साथ वहां जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन संचालन को सुचारू रखने के लिए उत्तर रेलवे ने कुछ जरूरी बदलाव किए हैं। इन बदलावों के तहत कुछ ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया या फिर सीमित कर दिया गया है। वहीं, कुछ सेवाओं को अस्थायी रूप से रद्द करना पड़ा है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है, इसलिए स्थिति के अनुसार यह कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अपनी ट्रेन की नई स्थिती जरूर चेक कर लें।

इस रूट में हुआ बदलाव

रेलवे की ओर से उपलब्ध करवाई की गई जानकारी में बताया गया है कि ट्रेन संख्या 12446, जिसे माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के लिए चलाई जाती है। दिनांक 9 सितंबर 2025 को जम्मू से शुरू होगी। यानी यह ट्रेन कटरा से न चलकर जम्मू से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी। कटरा में हालत ठीक न होने के कारण ये फैसला सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

इसके अलावा ट्रेन संख्या 12035 टनकपुर से दिल्ली 7 को रद्द कर दी गई है। ट्रेन संख्या 12036 दिल्ली से टनकपुर को 8 सितंबर को रद्द कर दिया गया है। रामनगर से मणवाला खंड पर भूस्खलन के चलते ट्रेन संख्या 22477/22478 का संचालन 8 और 9 सितंबर को रद्द रहेगा। वहीं, रेलवे ने ट्रेन संख्या 14682, जालंधर सिटी से दिल्ली 7 सितंबर को अंबाला में ही समाप्त होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 14679 दिल्ली से अमृतसर उसी दिन अंबाला से अपनी यात्रा शुरू करेगी। ज्यादा बारिश और अन्य सुरक्षा कारणों से ट्रेनों का संचालन आगे प्रभावित हो सकता है।  रेलवे प्रशासन ने कहा है कि स्थिति सामान्य होते ही सेवाएं फिर से शुरू की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली के दयालपुर में दिनदहाड़े मर्डर, 24 वर्षीय साजिद उर्फ आलू दादा की गोली मारकर हत्या

Delhi News: उतरी पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में अज्ञात बाइक सवार हमलावर बाइक सवार बदमाशों ने साजिद को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव को जीटीबी अस्पताल में भेज दिया। साथ ही आरोपी तालाश में जुट गई। इस हत्याकांड के खुलासा जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

जंतर-मंतर से हटाए गए सोनम वांगचुक, अब अभिजीत ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शनिवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया।

Sonam Wangchuk: जंतर-मंतर से अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, 20 दिन से जारी था अनशन

Sonam Wangchuk: पिछले 20 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को शुक्रवार को दिल्ली पुलिस सफदरजंग अस्पताल लेकर गई। पुलिस के मुताबिक, उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान पुलिस ने जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को भी प्रदर्शन स्थल से हटाना शुरू कर दिया। बता दें कि पिछले 20 दिनों से सोनम वांगचुक और उनके समर्थक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 20 दिनों से धरने और भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast