J&K: ITBP के जवानों से भरी बस खाई में गिरी , 7 जवान शहीद, कई घायल

J&K: ITBP के जवानों से भरी बस खाई में गिरी , 7 जवान शहीद, कई  घायल

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हो गया है। जहां आईटीबी के जवानों से भरी बस खाई में गिर गई है। हादसे में 6 जवानों की मौत की खबर है। साथ ही कई घायल भी हो गए है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार पहलगाम में 37 ITBP और दो जम्मू-कश्मीर पुलिस कर्मियों को ले जा रही एक बस के ब्रेक फेल होने के बाद बस नदी में गिर गई। हादसे में कई जवानों के मारे जाने की खबर है। साथ ही कई घायल भी हो गए है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के मुताबिक 39 कर्मियों (ITBP के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2) को ले जा रही एक सिविल बस के ब्रेक फेल होने के बाद नदी के किनारे गिर गई। सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। हताहत होने की आशंका है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

बता दें कि चंदनवाड़ी पहलगाम से 16 किमी दूर है। हाल ही में अमरनाथ यात्रा समाप्त हो गई है। ऐसे में इस यात्रा में तैनात किए गए सुरक्षाबल के जवान अपनी अपनी टुकड़ियों में लौट रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये जवान भी अपनी ड्यूटी करके वापस लौट रहे थे। तभी ब्रेक फेल होने के चलते बस खाई में गिर गई। बस काफी नीचे नदी के किनारे खाई में गिरी है। बताया जा रहा है कि इसमें काफी नुकसान की आशंका है।

Leave a comment