ITBP ने लगातार तीसरी बार नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप पर किया कब्जा

ITBP ने लगातार तीसरी बार नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप पर किया कब्जा

ITBP won the National Ice Hockey Championship for the third time in a row:  एक बार फिर आईटीबीपी ने नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप जीत ली। बता दें कि यह जीत लगातार तीसरी बार है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिसकी टीम ने फाइनल में लद्दाख स्काउट्स को 1-0के स्कोर से हराया और जीत हासिल की है।

दरअसल एक बार फिर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप पर अपनी कब्जा कर लिया है। ITBP ने इस टूर्नामेंट को लगातार तीसरी बार जीता है। आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IHAI) द्वारा इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। लेहलद्दाख में आयोजित यह इस प्रतियोगिता का 12वां संस्करण था।

वहीं इस टूर्नामेंट का आयोजन लद्दाख के आइस हॉकी रिंक में किया गया था। जहां देश की शीर्ष आइस हॉकी टीमों ने भाग लिया। ITBP देश में साहसिक खेलों में अग्रणी रही है और देश में पर्वतारोहण और संबद्ध खेलों का एक अद्वितीय रिकॉर्ड धारण करती है। बता दें कि 1962में स्थापित, आईटीबीपी कठिन भूभागीय और जलवायु परिस्थितियों में हिमालय की उच्च ऊंचाई वाली सीमाओं की सुरक्षा करती है।

 

Leave a comment