गगनयान के बाद भारत के स्पेस स्टेशन पर इसरो की नजर

गगनयान के बाद भारत के स्पेस स्टेशन पर इसरो की नजर

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन 2022 तक अपना पहला स्पेस मिशन गगनयान भेजने की तैयारियों में जुटा है।

लेकिन उसकी नजर उससे कहीं आगे है। इसरो के चेयरमैन के. सिवन का कहना है कि गगनयान के बाद और भी मिशन भेजे जाएंगे और उसके बाद अंतरिक्ष में भारत का स्पेस स्टेशन भी बनाया जाएगा।

भारत के पास स्पेस मिशन लॉन्च करने वाला चौथा देश बनने का मौका है और इसके लिए पायलट्स का चयन भी कर लिया गया है जिन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी।

बातचीत में सिवन ने बताया, 'स्वतंत्रता दिवस 2022 से पहले हम पहला मिशन भेजेंगे जिसमें इंसान होंगे। उसके बाद और मिशन भेजे जाएंगे और फिर हमारा अपना स्पेस स्टेशन होगा।' इसरो ने तीन सदस्यों वाले क्रू को ले जाने के लिए 3.7 टन का स्पेसक्राफ्ट डिजाइन किया है लेकिन पहली फ्लाइट में सिर्फ एक ऐस्ट्रनॉट को भेजे जाने की संभावना है।

Leave a comment