Search KhabarFast

Press ESC to close

ईरान में पहले से तैयार था इजरायली ड्रोन बेस! मोसाद के सीक्रेट ऑपरेशन का हुआ पर्दाफाश

ईरान में पहले से तैयार था इजरायली ड्रोन बेस! मोसाद के सीक्रेट ऑपरेशन का हुआ पर्दाफाश

Iran vs Israel: इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद ने ईरान के अंदर गुप्त रूप से ड्रोन बेस स्थापित कर ऑपरेशन को अंजाम दिया है। हाल की खबरों के अनुसार मोसाद ने वर्षों पहले ईरान की जमीन पर गुप्त हथियार प्रणालियों और विस्फोटक ड्रोनों का नेटवर्क तैयार कर लिया था। जिसका इस्तेमाल हाल ही में ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हमले के लिए किया गया। इस ऑपरेशन ने मोसाद की गहरी घुसपैठ और इजरायल की रणनीतिक ताकत को एक बार फिर दुनिया के सामने ला दिया है।
 
ऑपरेशन 'राइजिंग लायन' का खुलासा
इजरायली सुरक्षा सूत्रों के अनुसार 'राइजिंग लायन' नामक इस ऑपरेशन की योजना वर्षों से तैयार की जा रही थी। मोसाद ने ईरान के सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) साइटों के पास सटीक-निर्देशित हथियार और ड्रोन तैनात किए। इन ड्रोनों को गुरुवार रात सक्रिय किया गया, जिसके बाद तेहरान के पास अस्फहाजाबाद बेस पर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल लांचरों को नष्ट कर दिया गया। इस हमले ने ईरान की वायु रक्षा प्रणाली को पंगु कर दिया। जिससे इजरायली वायुसेना के लिए रास्ता साफ हो गया।
 
मोसाद की रणनीति और गुप्त नेटवर्क
मोसाद ने तीन चरणों में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पहले चरण में कमांडो टीमों ने ड्रोन सिस्टम को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया। दूसरे चरण में मोबाइल प्लेटफॉर्म पर उन्नत हमलावर सिस्टम का उपयोग कर ईरान की वायु रक्षा को बेअसर किया गया। तीसरे चरण में पहले से स्थापित ड्रोन नेटवर्क ने सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए। इस ऑपरेशन में नतांज परमाणु संयंत्र और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर हुसैन सलामी जैसे शीर्ष सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाया गया।
 
ईरान को भारी नुकसान
सैटेलाइट तस्वीरों और खुफिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ईरान के शाहरौद स्पेस सेंटर और अन्य सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि इस हमले ने ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों के 80% ठोस ईंधन भंडार को नष्ट कर दिया। जिससे उसकी जवाबी हमले की क्षमता कमजोर हो गई है। ईरान ने इन हमलों को 'कायराना' करार दिया। लेकिन उसकी आंतरिक सुरक्षा में सेंध का यह खुलासा उसके लिए बड़ा झटका है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bangladesh Violence: शेख हसीना की वापसी के ऐलान से बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, 21 जिलों में आगजनी

Bangladesh Violence:बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वतन वापसी के ऐलान के बाद एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। सोमवार रात से मंगलवार शाम तक देश के कम से कम 21 जिलों में आगजनी और बम धमाकों की घटनाएं सामने आई हैं। कई जगह बसों और ट्रेन के डिब्बों को आग के हवाले कर दिया गया। सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों के गेट भी बंद कर दिए गए हैं। हिंसा के दौरान फरीदपुर में एक बस चालक की जलने से मौत हो गई।

जेनसन हुआंग के बाद किसे मिलेगी NVIDIA की कमान, भारतीय समेत रेस में 3 बड़े नाम शामिल

NVIDIA CEO: जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद NVIDIA के नए सीईओ की तलाश तेज हो गई है। कंपनी ने कोलेस क्रेस को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है लेकिन, स्थाई सीईओ की तलाश जारी है।

नेपाल में दर्दनाक हादसा...700 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी EV वैन, मौके पर 10 लोगों ने तोड़ा दम; 5 बुरी तरह धायल

Nepal Road Accident: नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बागमती प्रांत के मकवानपुर जिले में आज 12 नवंबर 2026 गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। दरअसल, काठमांडू से हेटौंडा की ओर जा रही एक ईवी हाइस वैन करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस भयानक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल बताए जा रहे है, जिनका इलाज जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast