Search KhabarFast

Press ESC to close

इजरायली एजेंट बना खुफिया यूनिट का चीफ, पूर्व ईरानी राष्ट्रपति ने किए चौंकाने वाले खुलासे

इजरायली एजेंट बना खुफिया यूनिट का चीफ, पूर्व ईरानी राष्ट्रपति ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Iran Intelligence Unit: ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदिनेजाद ने इजरायल को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद का का हेड इजरायल का जासूस था। ईरान ने खुलासा किया कि मोसाद ने ईरान की खुफिया एजेंसी के शीर्ष स्तरों पर सफलतापूर्वक घुसपैठ करने में सफलता हासिल कर ली थी।

पूर्व ईरानी राष्ट्रपति का कहना है कि इजरायल की जासूसी के लिए बनाया गया ईरान के जासूसों का समूह को मोसाद ने अपने नियंत्रण में ले लिया था। ईरानी जासूस मोसाद के लिए डबल एजेंट के रूप में काम कर रहे थे। साल 2021 तक यह बात साफ हो गई थी वह शख्स उस यूनिट का हेड था, जिसको इजरायल के खिलाफ ऑपरेशन के लिए बनाया गया था।

आसानी से लीक हो रही है खुफिया जानकारी

उन्होंने कहा, 'ईरान के अंदर इजरायल के ऑपरेशन चला रहा था। इस तरह इजरायल तक ईरान की जानकारियां बड़ी आसानी से पहुंच रही थीं। वो लोग अभी भी इस पर चुप हैं।' उन्होंने कहा कि ईरानी इंटेलीजेंस टीम में इजरायल की खुफिया गतिविधियों की निगरानी करने वाले 20 एजेंट भी मोसाद के लिए काम कर रहे थे। इन डबल एजेंट की वजह से ईरान की कई खुफिया जानकारियां आसानी से लीक हुईं। देश के न्यूक्लियर प्रोग्राम से जुड़े सेंसिटिव इनफोर्मेशन भी इजरायल को भेजी गई थीं।

साल 2018 में चलाया बड़ा अभियान

एक रिपोर्ट के अनुसार, अहमदीनेजाद ने बताया कि ईरान की खुफिया में लगभग दो दर्जन ईरानी मोसाद के लिए जासूस के तौर पर काम कर रहे थे। यह पहली बार नहीं है, जब इजरायल की मोसाद के ईरान के भीतर मिशन के लिए अपने ऑपरेटिव एक्टिव किए हैं। इससे पहले साल 2018 में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की थी कि इजरायल ने ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम से संबंधित फाइलों का खजाना प्राप्त किया है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमेरिका की कंपनी ने भारत में बंद किया कामकाज, सैकड़ों कर्मचारियों की गई नौकरी

अमेरिका की डिजिटल रियल एस्टेट कंपनी Opendoor Technologies ने भारत में अपना कामकाज बंद करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद लगभग 250 भारतीय कर्मचारियों की नौकरी प्रभावित होने की संभावना है।

Kal Ka Mausam: 12 जून को देशभर में बिगड़ेगा मौसम, 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहां-कहां बरसेंगे बादल

Kal Ka Mausam 12 June: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 12 जून 2026 को मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लेकर बड़ा अपडेट दिया है। विभाग के अनुसार देश के 19 से अधिक राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में थंडरस्टॉर्म गतिविधियां बढ़ने से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Weather Update : हरियाणा समेत इन जगहों पर भीषण बारिश का अलर्ट, जाने विभाग का ताजा अपडेट

Weather Update : हरियाणा समेत देश के सभी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है । इसी बीच मौसम को लेकर विभाग ने बड़ी अपडेट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast