Search KhabarFast

Press ESC to close

मुनीर और ट्रंप की डिनर... इजरायल-ईरान युद्ध, अमेरिकी राष्ट्रपति ने खामेनेई को जंग में किया अकेला

मुनीर और ट्रंप की डिनर... इजरायल-ईरान युद्ध, अमेरिकी राष्ट्रपति ने खामेनेई को जंग में किया अकेला

Trump Invited Munir For Lunch: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को व्हाइट हाउस में लंच के लिए बुलाने की खबर ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है। अब पेंटागन के पूर्व अधिकारी और अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टिट्यूट के विश्लेषक माइकल रूबिन ने एक चौंका देने वाला दावा किया है कि ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा है और इसके बाद ईरान के परमाणु सामग्री को पाकिस्तान में ट्रांसफर करने की रणनीति पर विचार कर रहा है।

माइकल रूबिन का चौंकाने वाला बयान

माइकल रूबिन ने दावा किया कि ट्रंप प्रशासन ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करने के लिए सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के बाद ईरान के परमाणु हथियार को सुरक्षित करने के लिए पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल किया जा सकता है। रूबिन के मुताबिक, अमेरिका पाकिस्तान की सैन्य और ज्योग्राफी स्थिति का लाभ उठाकर इस सामग्री को वहां शिफ्ट कर सकता है।

पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस मुलाकात को ईरान के खिलाफ अमेरिकी रणनीति से जोड़ा। कुछ का मानना है कि ट्रंप पाकिस्तान को अपने हितों के लिए इस्तेमाल करने की फिराक में हैं। एक पोस्ट में कहा गया, “ट्रंप मुनीर को सिर्फ इसलिए बुला रहे हैं ताकि पाकिस्तान की जमीन से ईरान पर हमला किया जाए।” हालांकि, ये दावे अभी पुष्ट नहीं हुए हैं।

ईरान का परमाणु कार्यक्रम और तनाव

ट्रंप ने बार-बार कहा है कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दिया जाएगा। 2018 में उन्होंने ईरान परमाणु समझौते (JCPOA) से अमेरिका को बाहर कर लिया था, जिसके बाद ईरान ने यूरेनियम संवर्धन को बढ़ा दिया। हाल ही में IAEA ने ईरान पर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया, जिससे तनाव और बढ़ गया। रूबिन के दावों ने सवाल उठाए हैं कि क्या अमेरिका वाकई पाकिस्तान को ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियान में शामिल करेगा? पाकिस्तान, जो खुद एक परमाणु शक्ति है, इस रणनीति में कितना सहयोग करेगा, यह स्पष्ट नहीं है। ट्रंप की मुनीर से मुलाकात और इस दावे ने वैश्विक कूटनीति में एक नया मोड़ ला दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

म्यांमार से भाग रहे 500 से ज्यादा रोहिंग्या लापता, समुद्र में दो नावें डूबने की आशंका

म्यांमार में जारी हिंसा के बीच एक बड़ी मानवीय त्रासदी की आशंका जताई जा रही है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की दो एजेंसियों के अनुसार, म्यांमार से जान बचाकर भाग रहे 500 से ज्यादा लोगों के समुद्र में लापता होने की खबर है।

रघुराम राजन को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अहम टास्क फोर्स में मिली जगह, मौद्रिक नीति की करेंगे समीक्षा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की एक महत्वपूर्ण टास्क फोर्स में शामिल किया गया है। राजन के साथ दिल्ली में जन्मे अर्थशास्त्री राज चेट्टी और माइक्रोसॉफ्ट की अधिकारी आशा शर्मा को भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अलग-अलग समितियों में नियुक्त किया गया है।

ब्राजील के इस कपल ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने दुनिया के सबसे छोटे विवाहित जोड़े

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ब्राजील के एक दंपति को दुनिया के सबसे छोटे विवाहित जोड़े का खिताब दिया है। पाउलो गैब्रियल दा सिल्वा बैरोस और कात्युसिया ली होशिनो ने अपने प्यार, हिम्मत और आत्मविश्वास से दुनिया भर के लोगों का दिल जीत लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast