Search KhabarFast

Press ESC to close

इजरायल के रक्षा मंत्री ने खामेनेई को कहा "मॉडर्न हिटलर", ईरान को दी बड़ी चेतावनी

इजरायल के रक्षा मंत्री ने खामेनेई को कहा "मॉडर्न हिटलर", ईरान को दी बड़ी चेतावनी

Iran-Israel War: इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह अली खामेनेई को "मॉडर्न हिटलर"कह दिया। उन्होंने उनके अस्तित्व को खत्म करने की धमकी दी। यह बयान होलोन में ईरानी मिसाइल हमले के स्थल पर दिया गया, जहां ईरान ने बीरशेबा के सोरोका अस्पताल सहित इजरायल के कई नागरिक क्षेत्रों पर 30 मिसाइलें दागी थीं। इस हमले में 147 लोग घायल हुए, जिनमें 6 की हालत गंभीर थी।

काट्ज ने कहा, "खामेनेई ने अपने वैचारिक प्रभाव का इस्तेमाल कर इजरायल के विनाश का आह्वान किया है। IDF के युद्ध लक्ष्यों के तहत, इस व्यक्ति को जीवित नहीं रहने दिया जा सकता।" उन्होंने खामेनेई को "कायर तानाशाह" भी बताया, जो बंकर में छिपकर अस्पतालों और रिहायशी इमारतों पर हमले करवा रहा है।

ईरान में कोई भी सुरक्षित नहीं है- नेतन्याहू

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी खामेनेई को निशाना बनाने की संभावना से इनकार नहीं किया और कहा कि ईरान में कोई भी सुरक्षित नहीं है। इजरायल ने जवाबी कार्रवाई में ईरान के अराक हैवी वॉटर रिएक्टर और इस्फहान यूरेनियम रूपांतरण सुविधा को निशाना बनाया।आपको बता दें कि बयान इजरायल-ईरान के बीच सातवें दिन भी जारी सैन्य संघर्ष के दौरान आया है, जिसने मध्य पूर्व में तनाव को और बढ़ा दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमेरिका की कंपनी ने भारत में बंद किया कामकाज, सैकड़ों कर्मचारियों की गई नौकरी

अमेरिका की डिजिटल रियल एस्टेट कंपनी Opendoor Technologies ने भारत में अपना कामकाज बंद करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद लगभग 250 भारतीय कर्मचारियों की नौकरी प्रभावित होने की संभावना है।

Kal Ka Mausam: 12 जून को देशभर में बिगड़ेगा मौसम, 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहां-कहां बरसेंगे बादल

Kal Ka Mausam 12 June: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 12 जून 2026 को मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लेकर बड़ा अपडेट दिया है। विभाग के अनुसार देश के 19 से अधिक राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में थंडरस्टॉर्म गतिविधियां बढ़ने से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Weather Update : हरियाणा समेत इन जगहों पर भीषण बारिश का अलर्ट, जाने विभाग का ताजा अपडेट

Weather Update : हरियाणा समेत देश के सभी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है । इसी बीच मौसम को लेकर विभाग ने बड़ी अपडेट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast