IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज होगी जंग, जानें क्या हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज होगी जंग, जानें क्या हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली: आईपीएल के 15वें सीजन के 56वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने सामने होगी। यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस का इस सीजन में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इंडियंस ने अभी तक 10 मुकाबले खेले हैं और 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है। साथ ही 8 मुकबलों में हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 11 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है साथ ही उन्हें 7 मुकाबलों में हार मिली है।

दोनों टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। वहीं कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अबतक 30 बार भिड़ंत हो चुकी है। जिसमें 22 बार मुंबई इंडियंस ने केकेआर को हराया, जबकि केकेआर की टीम केवल 8 बार मुंबई इंडियंस को हराने में कामयाब रही है। कोलकाता की टीम आईपीएल के इस सीजन से लगभग बाहर चुकी है। साथ ही मुंबई इंडियन पहले ही इस सीजन से बाहर चुकी है। अगर कोलकाता की टीम इस मैच को हार जाती है तो पूरी तरफ से बाहर हो जाएगी। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग XI

एरोन फिंच, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, शेल्डन जैक्सन/बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, अमन खान, रॉय, सुनील नरेन, टिम साउथी, उमेश यादव, शिवम मावी.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय/बासिल थम्पी, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ.

Leave a comment