IPL 2022: धोनी और रोहित शर्मा होंगे आमने-सामने, मुंबई की टीम में हो सकते है कई बदलाव

IPL 2022: धोनी और रोहित शर्मा होंगे आमने-सामने, मुंबई की टीम में हो सकते है कई बदलाव

नई दिल्ली: आईपीएल के 15वें सीजन के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने सामने होगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन में निराशाजनक रहा है। मुंबई की पहले ही बाहर हो चुकी है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी लगभग बाहर हो चुकी है।

चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन में कुछ खास नहीं रहा है। सुपर किंग्स ने अभी तक 11 मुकाबले खेले हैं और 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है। साथ ही 7 मुकबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं मुंबई की टीम ने 11 मैचों में से सिर्फ 2 में जीत हासिल की है साथ ही उन्हें 9 मुकाबलों में हार मिली है। मुंबई की टीम कई बदलाव हो सकते है। वहीं चेन्नई की टीम ने दिल्ली पर बड़ी जीत हासिल की थी। जिसके बाद बदलाव करने की उम्मीद बेहद कम है।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, मोइन अली, ड्वेन ब्रावो, महेश थीक्षाना, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह/अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर

Leave a comment