दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 30 करोड़ की अफीम के साथ एक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 30 करोड़ की अफीम के साथ एक गिरफ्तार

नई दिल्ली: देश में दिन पर दिन नशे का कारोबार बढ़ता ही जा रहा है। साथ ही देश का युवा इसकी चपेट में आ रहे है। जिसकी वजह से अपराधिक वारदात भी बढ़ती जा रही है। इस पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने दिल्ली के कई इलाकों में छापेमारी की है। छापेमारी कर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया है। साथ ही इस गैंग के एक सदस्य को 45 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया है।साथ ही  अफीम तस्करी में इस्तेमाल एक ट्रक, कई मोबाइल फोन और सिम को भी जब्त कर लिया हैं।

बता दें कि दिल्ली स्पेशल सेल को इस कामयाबी के तहत आरोपियों के पास से करीब 45 किलो अफीम को जब्त किया गया है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी का नाम जसवीर है, जो दिल्ली में रहने वाले सुरेंद्र को ड्रग सप्लाई करने के लिए राजघाट डीटीसी डिपो के पास आने वाला था। पुलिस ने अरोपी को वहीं दबोच लिया और अब अरोपी से आगे की पूछताछ जारी है।

इन राज्यों में सप्लाई होती थी ड्रग्स

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव कोकरी कलां मोगा, पंजाब निवासी जसवीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन सिंह ने बताया कि निरीक्षक विवेकानंद पाठक और कुलदीप सिंह की टीम ड्रग तस्करों पर निगरानी रख रही थी। पुलिस को पता चला कि तस्करी करने वाला गैंग मणिपुर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली एनसीआर में सक्रिय है। गैंग के सदस्य मणिपुर और म्यांमार की सीमा से अफीम लेकर आते हैं।

इस जानकारी के बाद पुलिस तीन चार महीने से निगरानी में जुटी थी। 24 सितंबर को पुलिस को जसवीर के बारे में जानकारी मिली कि वह उत्तराखंड के बाजपुर निवासी दिलबाग के निर्देश पर मणिपुर निवासी लिमनथांग से अफीम खरीद कर सप्लाई करता है।

Leave a comment