Search KhabarFast

Press ESC to close

बरबाद हुए घर, तबाह पूरा गांव...सूदान पर टूटा सबसे भयानक आपदा का पहाड़, लैंडस्लाइड में 1000 से ज्यादा की मौत!

बरबाद हुए घर, तबाह पूरा गांव...सूदान पर टूटा सबसे भयानक आपदा का पहाड़, लैंडस्लाइड में 1000 से ज्यादा की मौत!

Sudan Landslide: 2025में आपदाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश से लेकर विदेश तक आए दिन किसी न किसी बड़ी घटना की खबर सामने आती ही रहती है। ऐसी ही एक दर्दनाक खबर अब उत्तरी अफ्रीका से सामने आ रही है। जहां सूडान में भूस्खलन की वजह से एक हसता-खेलता गांव बरबाद हो गया। दारफुर में आई इस लैंडस्लाइड में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है।

सोमवार को सूडान पर अपना नियंत्रण रखने वाले एक विद्रोही समूह-सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी के जरिए ये जानकारी सामने आई कि देश में कई दिनों से भारी बारिश हो रही है जिसके चलते तरासिन गांव में रविवार को भूस्खलन हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार ये गांव मध्य दारफुर के मुर्राह पर्वतों के बीच है। लोगों का कहना  है कि यह घटना हाल के कुछ सालों में सबसे भयानक प्राकृतिक आपदाओं में से एक है।

सूडान के तरासिन गांव में भयावह त्रासदी

सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी के अनुसार, तरासिन गांव में एक भीषण घटना में लगभग सभी निवासियों की मृत्यु हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर, केवल एक व्यक्ति ही जीवित बचा है, जबकि अनुमानित रूप से करीब एक हजार लोगों की जान चली गई। गांव पूरी तरह से नष्ट हो चुका है। इस आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों के लिए संयुक्त राष्ट्र और अन्य वैश्विक सहायता संगठनों से तत्काल मदद की अपील की गई है। मलबे में दबे शवों को निकालने और बचे हुए लोगों की सहायता के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

म्यांमार से भाग रहे 500 से ज्यादा रोहिंग्या लापता, समुद्र में दो नावें डूबने की आशंका

म्यांमार में जारी हिंसा के बीच एक बड़ी मानवीय त्रासदी की आशंका जताई जा रही है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की दो एजेंसियों के अनुसार, म्यांमार से जान बचाकर भाग रहे 500 से ज्यादा लोगों के समुद्र में लापता होने की खबर है।

रघुराम राजन को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अहम टास्क फोर्स में मिली जगह, मौद्रिक नीति की करेंगे समीक्षा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की एक महत्वपूर्ण टास्क फोर्स में शामिल किया गया है। राजन के साथ दिल्ली में जन्मे अर्थशास्त्री राज चेट्टी और माइक्रोसॉफ्ट की अधिकारी आशा शर्मा को भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अलग-अलग समितियों में नियुक्त किया गया है।

ब्राजील के इस कपल ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने दुनिया के सबसे छोटे विवाहित जोड़े

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ब्राजील के एक दंपति को दुनिया के सबसे छोटे विवाहित जोड़े का खिताब दिया है। पाउलो गैब्रियल दा सिल्वा बैरोस और कात्युसिया ली होशिनो ने अपने प्यार, हिम्मत और आत्मविश्वास से दुनिया भर के लोगों का दिल जीत लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast