E-TENDERING SCHEME: अब उन्हें अहसास हो गया होगा कि जनता राजनीतिक रूप से उनको स्वीकार नहीं करेंगी- अभय सिंह चौटाला

E-TENDERING SCHEME: अब उन्हें अहसास हो गया होगा कि जनता राजनीतिक रूप से उनको स्वीकार नहीं करेंगी- अभय सिंह चौटाला

E-TENDERING: इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के आखिरी चुनाव वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब उनको एहसास हो गया होगा कि हरियाणा की जनता राजनीतिक रूप से उनको स्वीकार करने वाली नहीं है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा सारा दिन गुटबाजी की राजनीति करता है और अपनी पार्टी के प्रति ईमानदार ना रहे। वे केवल अपने आप को बचाने के लिए सत्ताधारी पार्टी की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं आखिर में उसका यही हश्र होना है। 

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा परिवर्तन यात्रा के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डापर तो निशाना साधा ही साथ ही प्रदेश के सीएम मनोहर लाल को भी अपने निशाने पर लिया उन्होंने  e-tendering पर बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को अच्छा लगता है कि कोई न कोई वर्ग प्रदर्शन करता रहे प्रदेश के सरपंच उनके यहां पर चक्कर लगाते रहें। मुख्यमंत्री के पास कोई काम नहीं है इसलिए वह लोगों के साथ इतना समय बिता रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मानेंगे जरूर, लेकिन थोड़ा समय लगेगा। बता दें कि हुड्डा की यात्रा अब पलवल जिले से फ़रीदाबाद जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। प्रदेश के लोग बदलाव चाहते हैं और यार्ता का भी उद्देशय है। कांग्रेस का राज प्रदेश की जनता ने झेला है। अब गठबंधन सरकार को भी जनता देख चुकी है। प्रदेश में अगली सरकार इनेलो की होगी। 

Leave a comment