Search KhabarFast

Press ESC to close

मुंबई में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, मेल में मिली थी ह्यूमन बम की धमकी

मुंबई में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, मेल में मिली थी ह्यूमन बम की धमकी

IndiGo Flight Emergency Landing: मुंबई में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। ये फ्लाइट हैदराबाद से कुवैत जा रही थी और इसी दौरान फ्लाइट में ह्यूमन बम की धमकी मिली। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करा ली। बताया जा रहा है कि ये धमकी ईमेल द्वारा दिया गया था। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। विमान को एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में भेज दिया गया है।

फ्लाइट की हुई सुरक्षित लैंडिंग

जानकारी के अनुसार, मंगलवार, 2 दिसंबर की सुबह इंडिगो की एक फ्लाइट ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुवैत के लिए उड़ान भरी थी। इस फ्लाइट के उड़ान भरते ही के एयरपोर्ट को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें विमान में बम होने की धमकी दी गई। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने फ्लाइट को तुरंत मुंबई डायवर्ट कर दिया और इमरजेंसी लैंडिंग करा ली, जहां फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके साथ ही यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

सुरक्षा टीमों ने की जांच

वहीं, इस घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि लैंडिंग के बाद विमान को आइसोलेशन पार्क में ले जाया गया, जहां बम डिस्पोजल स्क्वायड, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) और अन्य सुरक्षा टीमों ने जांच शुरू कर दी। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तमिलनाडु कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, CM विजय ने अपने पास रखे बड़े मंत्रालय

Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। अब उन्होंने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया है।

'22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत...' NEET केस में राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

Rahul Gandhi Questions Over NEET Raw: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने देश की शिक्षा व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया और लाखों युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा है।

अब 9वीं-10वीं में तीन भाषाओं की शिक्षा की गई अनिवार्य, इस दिन से लागू होगा नियम

CBSE Rules For Third Language: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने एक जुलाई से कक्षा 9 तक के छात्रों के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि, कक्षा 10 में तीसरी भाषा के लिए कोई बोर्ड परीक्षा नहीं होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast