Search KhabarFast

Press ESC to close

वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी, भारत ने अपने नाम की सीरीज

वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी, भारत ने अपने नाम की सीरीज

Indian Under-19: वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है।  दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने डकवर्थ-लुईस नियम के तहत आठ विकेट से जीत दर्ज कर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।  नियमित कप्तान आयुष म्हात्रे की गैरमौजूदगी में पहली बार टीम की कमान संभाल रहे वैभव ने अपनी लीडरशिप से सभी को प्रभावित किया  विलोमूर पार्क में खेले गए इस मुकाबले में मौसम ने कई बार खलल डाला।  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 245 रन पर सिमट गई. जेसन राउल्स ने शानदार 114 रन की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके।  उनकी इस पारी की बदौलत मेजबान टीम किसी तरह 200 रन के पार पहुंच पाई. भारत की ओर से किशन कुमार ने नई गेंद से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि आरएस अम्ब्रीश को दो सफलता मिली. इसके अलावा दीपेश देवेन्द्रन, कनिष्क चौहान और खिलन पटेल ने भी एक-एक विकेट लिया।  
 
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी 
 
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में 68 रन ठोक दिए, जिसमें 10 छक्के और एक चौका शामिल रहा. वैभव ने 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की कमर तोड़ दीं। उनकी इस विस्फोटक पारी ने भारत की जीत की नींव रखी। वैभव के आउट होने के बाद वेदांत त्रिवेदी और अभिज्ञान कुंडू ने मोर्चा संभाला और टीम को बिना किसी दबाव के जीत तक पहुंचाया। बारिश के बाद DLS नियम के तहत भारत को 27 ओवर में 174 रन का लक्ष्य मिला. टीम इंडिया ने 23.3 ओवर में ही 176 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।  
 
सीरीज अपने नाम कर चुका है भारत 
 
भारत यह सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका है और अब 7 जनवरी को खेला जाने वाला तीसरा वनडे भी जीतकर भारत क्लीन स्वीप करना चाहेगा। वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी और तूफानी बल्लेबाजी ने यह साफ कर दिया है कि भारतीय अंडर-19 टीम भविष्य के लिए पूरी तरह तैयार है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC Ranking: टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने सारे दिग्गजों को पछाड़ा, कितने नंबर पर हैं शुभमन गिल

ICC Test Ranking: आईसीसी की तरफ से टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बार भी टॉप 10 में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला लेकिन, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने लंबी छलांग लगाई है। बाबर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में अर्धशतक लगाने का फायदा उन्हें मिला है।

Shubman Gill News: भारत को बड़ा झटका! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल चोटिल, वॉर्म-अप मैच से बाहर

Shubman Gill Injury: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर) में चोट लग गई है। फिलहाल BCCI की मेडिकल टीम उनकी चोट पर लगातार नजर बनाए हुए है। एहतियात के तौर पर गिल को शुक्रवार को SLC XI के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच के पहले दिन आराम दिया गया है। उनकी गैरमौजूदगी में अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।

गंभीर आरोपों के घेर में टीम इंडिया के हेड कोच! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भारत के लिए 'करो या मरो'

BCCI To Review Tema India Performance:भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होने जा रही है। ये सीरीज भारत के लिए करो या मरो होने वाली है। क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच हारने का मतलब है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से बाहर हो जाना। दूसरी तरफ टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं। गौतम गंभीर के लिए चिंता की बात ये है कि उन

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast